{"_id":"6459450830a5e3ed6706f134","slug":"indri-haryanas-team-stood-first-in-the-national-level-shooting-volleyball-competition-bhiwani-news-c-21-1-127369-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता में इंद्री हरियाणा की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता में इंद्री हरियाणा की टीम रही प्रथम
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग वॉलीवाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि व आयोजक।
भिवानी। वॉलीबाल खिलाड़ी ईश्वर भारद्वाज की पुण्यतिथि पर स्थानीय भगत सिंह चौक के पास मेला ग्राउंड में पहली बार राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली चार राज्यों की 42 टीमों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार इंद्री हरियाणा, द्वितीय पुरस्कार चैनेवाल पंजाब, तीसरा पुरस्कार बहु हरियाणा एवं चौथा पुरस्कार कानौर हरियाणा की टीम के नाम रहा।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार, दूसरा 11 हजार, तीसरा 4100 एवं चौथा पुरस्कार 3100 रुपये दिया गया। इसके अलावा स्मृति चिह्न भेंट कर विजेता टीम को सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईन राहुल सांगवान एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर आईएएस निशा ग्रेवाल के पिता सुरेंद्र ग्रेवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एक्सईन मुकेश हुड्डा, एसडीओ अंकित, एसडीओ राजेश, जेई नसीब दांगी ने की। मंच संचालन हैप्पी कमांडेंट ने किया।
बिजली बोर्ड हरियाणा, शामली उत्तर प्रदेश, खटकल हरियाणा, भालौठ हरियाणा की टीम को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 500-500 रुपये का नगद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बेस्ट नेटर का अवाॅर्ड चैनीवाल पंजाब की टीम से परम सिंह एवं बेस्ट शूटर का अवार्ड इंद्री हरियाणा की टीम से अंकित पथरेड़ी के नाम रहा। उनको 500 रुपये का नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया।
विज्ञापन
जेई शिवचरण भारद्वाज ने बताया कि शूटिंग वॉलीबाल पुरानी तकनीक का खेल है, जो लैदर गेंद से खेला जाता है। उनके पिता दिवंगत ईश्वर भारद्वाज शूटिंग वॉलीबाल के खिलाड़ी थे। उनकी पुण्यतिथि पर प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई, ताकि पुरानी तकनीक की शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता को सामने लाया जा सके।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता भिवानी जिला की पहली ऐसी शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता थी, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने भागीदारी दिखाई। इस अवसर पर गांव मुंढ़ाल कलां के ग्रामीण, बिजली बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।