{"_id":"61b105adeb0035345f30c727","slug":"indore-lion-will-now-roar-in-bhiwani-bhiwani-news-hsr6189174127","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में अब दहाड़ेगा इंदौर का शेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में अब दहाड़ेगा इंदौर का शेर
विज्ञापन
भिवानी। शहर के मिनी जू में अब जल्द ही इंदौर का शेर दहाड़ेगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी ने इंदौर के जू से शेर प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी है। अब भिवानी में नया शेर लाने की तैयारियों में अधिकारी जुट गए हैं। कोरोना की वजह से करीब डेढ़ साल से भिवानी का मिनी जू बंद पड़ा था, लेकिन अब मिनी जू में लोगों की चहल कदमी फिर से शुरू हो गई है। मिनी जू में रोजाना ही करीब डेढ़ सौ से दो सौ दर्शक पहुंच रहे हैं। नए शेर के आने के बाद दर्शकों की संख्या भी निश्चित तौर पर बढ़ेगी। वहीं, भिवानी से भी एक शेर इंदौर जाएगा।
कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 से भिवानी का मिनी जू दर्शकों के लिए बंद कर किया हुआ था। संक्रमण के बाद वन्य जीवों पर खतरा कम हुआ तो सेंट्रल जू अथॉरिटी ने मिनी जू खोलने की अनुमति दे दी। करीब दस एकड़ में फैले भिवानी के मिनी जू में वन्य जीवों के साथ साथ दुर्लभ प्रजाति के संरक्षित वन्य जीव भी हैं। जिनमें दरियाई घोड़ा, घड़ियाल, मगरमच्छ, तेंदुआ, शेर, हिरन, चिंकारा, भालू, लोमड़ी, टाइगर शामिल हैं। मिनी जू में परिंदों की भी कई प्रजातियां संरक्षित हैं, जिन्हें देखने के लिए भी दर्शक काफी उत्सुक रहते हैं। भालू का बाड़े में भी काफी चहल कदमी रहती हैं, क्योंकि भालू का जोड़ा भी लोगों का चहेता बना है।
फिलहाल चिड़ियाघर में हैं एक ही मादा के दो बच्चे
भिवानी के मिनी जू में फिलहाल एक ही मादा के बच्चे हैं, इनमें एक नर और एक मादा है, ये दोनों आपस में भाई बहन हैं। करीब तीन साल के हो चुके इन दोनों भाई-बहन को फिलहाल अलग किया गया है। यहां पहले से मौजूद मादा शेर का मिलन कराने के लिए इंदौर से नया शेर यहां लाया जाएगा, जबकि यहां मौजूद नर शेर को इंदौर जू भेजा जाएगा। इसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पहले चलाई गई थी, मगर कोरोना संक्रमण की वजह से मामला रोक दिया था। इससे पहले इटावा से शेर यहां लाया जाना था। इटावा जू में कई वन्य जीव कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसके बाद इटावा से नए शेर को यहां लाने का मामला खटाई में पड़ गया था, इसके बाद इंदौर से नए शेर को यहां लाने की बात चली थी। सेंट्रल जू अथॉरिटी से भी मंजूरी मिल चुकी थी, मगर कोरोना की वजह से नए शेर को यहां नहीं लाया जा सका। मिनी जू में नए शेर को लाने के लिए फिर से सेंट्रल जू अथॉरिटी से अनुमति मांगी, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
जल्द लाया जाएगा इंदौर से शेर
सेंट्रल जू अथॉरिटी ने इंदौर जू से नया शेर भिवानी जू में लाने की मंजूरी दे दी है। इसी के साथ इंदौर से नया शेर यहां लाने की तैयारी की जा रही है, जबकि यहां मौजूद नर शेर को इंदौर जू में भेजा जाएगा। फिलहाल नर शेर को मादा शेर से अलग रखा हुआ है। नए शेर आने के बाद यहां मौजूद मादा से भी मिलन कराया जाएगा।
- ज्योति कुमार, निरीक्षक, चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल मिनी जू, भिवानी।