फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   indian national lok dal leader, abhay chautala, programm, hindi news

डॉ. अंबेडकर और ताऊ देवीलाल के नामों को मिटाने पर तुली बीजेपी

Sun, 03 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 03 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस की सोच गरीब, दलित, पिछड़ों व किसान के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर व जननायक ताऊ देवीलाल के नामों को मिटाने पर तुली है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने षड्यंत्र के तहत प्रदेश का भाईचारा खराब कराने का जो मंसूबा पाला था उसको हरियाणा प्रदेश की जनता ने आपसी भाईचारा कायम रखकर खत्म कर दिया।
विज्ञापन


ये बातें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गांव पालड़ी में पार्टी की तरफ से आयोजित सद्भावना सम्मेलन में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कही। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा जाटों को बदनाम करके दूसरे वर्ग के लोगों को अपने साथ जोङ़ने के लिए प्रदेश भर में आरक्षण की आड़ में आग लगवा रही थी। इसके लिए रोहतक विधायक और भिवानी में प्लानिंग की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने संविधान  निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न देने के बीच में रोड़े अटकाए थे। वहीं इन्होंने किसानों के मसीहा जन नायक चौधरी देवीलाल को कई बार सलाखों के पीछे भेजकर किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश की थी। चौटाला ने कहा कि भाजपा आज तक की सबसे विफल सरकार साबित हुई है। जो अपना  घोषणा पत्र की घोषणाओं को भी पूरा नहीं कर सकी। इनेलो के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कहा कि 1990 से पहले आज आरक्षण का विरोध करने वालों को भी आरक्षण नहीं था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देवीलाल के कहने पर तत्कालीन सीएम हुक्म सिंह ने गुरनाम सिंह आयोग बनाकर 10 जातियों को प्रदेश में आरक्षण देकर केंद्र में आरक्षण के लिए सिफारिश भेजी थी। लेकिन 1991 में केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और उस समय सीएम भजनलाल ने एससी में हलफनामा दिया कि केन्द्र इन पांच जातियों को आरक्षण नहीं दे रही तो हम भी हरियाणा में इनका आरक्षण खत्म कर रहे है। उसके बाद से जाट आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे हैं। जमीनी घोटाले को लेकर ढींगड़ा आयोग पर बोलते हुए अरोड़ा ने कहा कि हुड्डा  और बीजेपी सरकार मिलकर प्रदेश में काम कर रही है। भूपेंद्र हुडा जेल जाने  से बचने के लिए भाजपा का राज्यसभा तक साथ देता दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर जिला प्रधान सुनील लांबा, पूर्व विधायक राव बहादुर सिहं, पूर्व विधायक  कर्नल रघुबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, रमेश पालड़ी, कैलाश पालड़ी, डॉ. ओमप्रकाश चांगरोड़, महेंद्र शास्त्री, ऋषिपाल उमरवास, नरेश  द्वारका, रिसाल सिंह, दरियाव सिंह एडवोकेट, राजेंद्र हुई, तेजवीर काकड़ौली, रामौतार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed