{"_id":"667da661311319236808c52e","slug":"indian-boxers-busy-preparing-for-olympics-bhiwani-news-c-21-hsr1027-410447-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भारतीय मुक्केबाज ओलंपिक की तैयारी में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भारतीय मुक्केबाज ओलंपिक की तैयारी में जुटे
विज्ञापन
जैस्मिन लंबोरिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के बाद भारतीय मुक्केबाज ओलंपिक की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए भारतीय मुक्केबाज विदेश में मुक्केबाजी की बारीकियां सीखेंगे। जुलाई में आयोजित होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए मुक्केबाज जर्मनी में लगने वाले कैंप में मुक्केबाजी का अभ्यास करेंगे। इसके लिए बुधवार को मुक्केबाज जर्मनी के लिए रवाना हो चुके हैं। भारतीय मुक्केबाज 20 जुलाई तक जर्मनी में होने वाली खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मुक्केबाज सीधे ओलंपिक में उतरेंगे।
दरअसल, पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय मुक्केबाजों ने पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इसके लिए जर्मनी में मुक्केबाजों के लिए कैंप लगाया गया है। कैंप में भाग लेने के लिए ओलंपिक कोटा प्राप्त छह भारतीय मुक्केबाजों में से पांच मुक्केबाज जर्मनी गए हैं, जिनमें से एक पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल शिमला के सुलारू में मुक्केबाजी का अभ्यास कर रहा है।
जर्मनी कैंप में हिस्सा लेने वाले भारतीय मुक्केबाजों में चार महिला मुक्केबाज व एक पुरुष मुक्केबाज जर्मनी के लिए बुधवार को रवाना हो चुके है। ये मुक्केबाज जर्मनी में दूसरे देशों के मुक्केबाजों के साथ अभ्यास करेंगे। भारतीय मुक्केबाज 20 जुलाई तक जर्मनी में ही मुक्केबाजी का अभ्यास करने के बाद 26 जुलाई से आयोजित होने वाले ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। मुक्केबाजों के साथ कोच धमेंद्र यादव, कटप्पा, जय पाटिल व एक विदेशी कोच दोमित्री भी साथ गए हैं।
विज्ञापन
ये मुक्केबाज गए हैं जर्मनी
मुक्केबाज स्थान भार वर्ग
निशांत देव करनाल 71 किलो ग्राम
प्रीति पंवार भिवानी 54 किलो ग्राम
जैस्मिन लंबोरिया भिवानी 57 किलो ग्राम
लवलीना असम 75 किलो ग्राम
निखिल जरीन तेलंगाना 50 किलो ग्राम
मुक्केबाजी की बारीकियां सीखने के लिए भारतीय मुक्केबाज जर्मनी के लिए बुधवार को रवाना हो चुके है। पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त छह भारतीय मुक्केबाजों में से पांच मुक्केबाज जर्मनी गए है। सभी मुक्केबाज 20 जुलाई तक जर्मनी में मुक्केबाजी का अभ्यास करेंगे। जिसके बाद सभी ओलंपिक खेलने के लिए सीधे पेरिस जाएंगे।
- संदीप लंबोरिया, कोच जैस्मिन लंबोरिया।