फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   India will export Rs 9 lakh crore in the textile sector by 2030: Bandaru Dattatreya

2030 तक भारत टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में 9 लाख करोड़ रुपये का करेगा निर्यात : बंडारू दत्तात्रेय

Sun, 13 Apr 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 13 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
India will export Rs 9 lakh crore in the textile sector by 2030: Bandaru Dattatreya
टीआईटीएस भिवानी में वार्षिक दिवस समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को शाॅल भेंट करते प्रो.
भिवानी। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत का टेक्सटाइल के क्षेत्र में एक्सपोर्ट 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही टेक्सटाइल के क्षेत्र में तीन करोड़ से अधिक रोजगार पैदा होंगे। लेकिन छात्र रोजगार पाने की बजाय रोजगार देने की सोच विकसित करें।
विज्ञापन

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भिवानी के टेक्सटाइल कॉलेज टीआईटीएस के वार्षिक पारितोषिक वितरण के बाद वैश्य महाविद्यालय भिवानी के राज्यस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे। राज्यपाल भिवानी टीआईटीएस कॉलेज की सराहना करते हुए कहा कि यहां से हजारों छात्र निकले, जो बड़े उद्योगपति या वैज्ञानिक बने। उनका देश के विकास में अहम योगदान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर छात्र को रोजगार पाने की बजाय रोजगार देने की सोच को विकसित करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत संकल्प को लेकर चल रहे हैं। साथ ही कहा कि भारत देश 2030 तक टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में 9 लाख करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट करेगा। जिसे टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई तकनीक एआई, रोबोटिक, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मिशन लर्निंग, डाटा एनीलिसिस सहित विभिन्न विषयों में स्किल प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीआईटीएस संस्थान के निदेशक प्रो. बीके बेहरा ने कहा कि टीआईटीएस केवल तकनीकी ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। वहीं शनिवार दोपहर बाद राज्यपाल दत्तात्रेय ने वैश्य महाविद्यालय भिवानी में आयोजित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि कलाकार एक प्रांत का नहीं बल्कि देश की पहचान होता है। कला और संस्कृति को जीवंत रखने के लिए युवाओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि युवा शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed