फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   India Inter University Circle Kabaddi (Men) Championship launched

खेलों से बढ़ता है आपसी प्रेम एवं भाईचारा : प्रो. दीप्ति धर्माणी

Wed, 20 Mar 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
India Inter University Circle Kabaddi (Men) Championship launched
सीबीएलयू ​​भिवानी में हुए तीन दिवसीय कबड़्डी मुकाबले। 
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्किल कबड्डी (पुरुष) चैंपियनशिप हुई। इसका शुभारंभ कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी एक खेल को अवश्य अपनाएं। खेलों से आपसी प्रेम एवं भाईचारा बढ़ता है। दो टीमों में से एक टीम जीत जाती है, लेकिन जीत की यह असली परिभाषा नहीं है। जीत की असली परिभाषा वो है जिसमे आप अपने हर कदम को बेहतर बना सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास करेंगी और खेलों के लिए सरकार से भी सहायता लेने का भरसक प्रयास रहेगा। कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के बेहतर प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवॉर्डी एवं द्रोणाचार्य कैप्टन अशन कुमार ने कहा कि मुझे कई बड़े विश्वविद्यालयों के खेल आयोजनों में जाने का अवसर मिला है लेकिन निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन करवाने में सीबीएलयू पहला विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां की कुलपति खिलाड़ियों के हितों के प्रति पूर्णतया गंभीर हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों का अभिनंदन करते हुए आश्वस्त किया कि खेलों के परिणाम एकदम निष्पक्ष और पारदर्शी होंगे। वही जीतेगा जो अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करेगा। कबड्डी चैंपियनशिप में देशभर के 15 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. मितेश, पीआरओ प्रभारी ऋषि शर्मा, डॉ. रणधीर, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. अनुराग, मंजीत, मनविंदर, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरएसयू जींद ने आरएस विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा को, सीबीएलयू भिवानी ने एमएस विश्वविद्यालय सहारनपुर को, सीडीएलयू सिरसा ने पेसिफिक सहारनपुर उदयपुर को, जेजीयू हिसार ने आरएमपी विश्वविद्यालय अलीगढ़ को हराया। जीतने वाली टीमों का आज सेमीफाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed