फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   independence day

तिरंगे के रंग में रंगा भीम स्टेडियम चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Thu, 15 Aug 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
independence day
73वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम को शानदार बनाने के लिए दिनभर बच्चे और कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे। पूरे स्टेडियम को तिरंगे के रंग में रंगा गया है। पेड़ों पर भी तिरंगे के रंग का रंग करवाया गया है। पुलिस भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अलर्ट है और स्टेडियम के चारों ओर चार अतिरिक्त नाके लगाए गए है। 650 कर्मचारियों की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव ध्वजारोहण करेंगी।
विज्ञापन

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चे और आमजन भी तैयारियों में जुटे है। बुधवार को हुई बारिश के कारण वीरवार को भी बारिश की संभावनाएं है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भी बारिश के बादल मंडरा रहे है। बारिश होती है तो इस स्थिति में इंडोर हॉल में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

तैयारियों को लेकर दिनभर प्रशासनिक अधिकारी भीम स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा पर विशेष फोकस रहा। वहीं बारिश आने की संभावनाओं के चलते इंडोर हॉल को भी तैयार रखने की हिदायत दी गई। यहां मार्ग के सारे पेड़ों को तिरंगे के रंग में रंगा गया। यहां सफाई भी करवाई गई। जेसीबी से रास्ते को ठीक किया गया। लाइटें भी लगाई गई है। वहीं समारोह में प्रस्तुति देने के लिए बच्चे भी अपने स्कूलों में अभ्यास करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार गेट तैयार, तीन से होगी आम पब्लिक की एंट्री
भीम स्टेडियम में होने वाले जिलास्तरीय समारोह के लिए चार गेट बनाए गए है। जिनमें मुख्य गेट वीआईपी के लिए होगा। इसके अलावा इसी मार्ग पर बने दूसरे गेट से आमजन की एंट्री होगी। सेक्टर 13 मार्ग पर बने दोनों गेटों से भी आम पब्लिक की एंट्री होगी। पुलिस प्रशासन की ओर से स्टेडियम के चारों ओर चार नाके लगाए गए है। इनमें पहला नाका स्टेडियम मार्ग पर सनसिटी टी प्वाइंट पर होगा। दूसरा नाका रामाबाग मार्ग वाले टी प्वाइंट पर होगा। तीसरा नाका हांसी रोड पर स्टेडियम मोड़ के समीप और चौथा नाका बीपीएस स्कूल के पास रहेगा।

दूसरे राज्यों और जिलों से एंट्री मार्गों पर भी नाके
पुलिस प्रशासन ने लोहारू, खरक, बवानीखेड़ा, महम रोड, दादरी रोड पर भी नियमित नाकों पर पुलिस को अलर्ट किया है। यहां से आने वाले सभी वाहनों की जांच के निर्देश संबंधित थाना, चौकियों को दी गई है।
यूं रहेगा कार्यक्रम
समय कार्यक्रम
08:58 मुख्यातिथि आगमन
09:00 ध्वजारोहण और राष्ट्रीय धुन
09:05 मुख्यातिथि द्वारा परेड का का निरीक्षण
09:10 मुख्यातिथि का संबोधन
09:25 सम्मान समारोह
09:35 मार्च पास्ट
09:40 पीटी शो
10:00 सांस्कृतिक कार्यक्रम
10:50 पारितोषिक वितरण
10:55 राष्ट्रीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed