फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Incomplete development plans in Bahal will be completed as soon as possible

बहल में अधूरी विकास योजनाओं को यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा : जेपी दलाल

Tue, 29 Oct 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Oct 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Incomplete development plans in Bahal will be completed as soon as possible
बहल के ब्रह्मदत्त मेमोरियल सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री जेपी दलाल
बहल। पूर्व कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू का विकास पहले की तरह जारी रहेगा व लोहारू हलके को प्रदेश के दूसरे हलकों की तरह विकसित हलका बनाने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बहल में जो विकास योजनाएं अधूरी है, उनको यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

वे मंगलवार को कस्बे के ब्र्रह्मदत्त मेमोरियल हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में जो कमियां रही उनको दूर किया जाएगा व किसी से भेदभाव नहीं किया जाएगा। वे सभी का समान विकास करने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन

वे किसी से राजनीतिक द्वेष का भाव नहीं रखते हैं और चुनाव के बाद पूरे हलके को अपना मानकर काम करना ही उनका स्वभाव है, उनकी नीति है। उन्होंने थाना, तहसील की राजनीति न पहले की है और न अब की है। उनका केवल एक ही मकसद है कि लोहारू हलके को प्रदेश के अन्य हलकों के समान विकसित किया जाएगा व हलके के लोगों को हर सुख सुविधा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनभावना के अनुसार काम कर रही है। भाजपा ने अपने वादे के अनुसार प्रदेश के युवाओं को बिना खर्ची, बिना पर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम किया है। सरकार का लक्ष्य है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलजुल कर रहने और पार्टी की नीतियों के अनुसार काम करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महंत विकास गिरी महाराज, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि महमिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


श्रुति चौधरी के विजयनगर स्थित आवास पर मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती

भिवानी। सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी के विजयनगर स्थित आवास पर लौह पुरुष पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तोशाम भाजपा प्रभारी अमर सिंह, भाजपा संयोजक एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, दिलबाग सिंह, रविंद्र खरे, सुनील भारीवास नगर पार्षद प्रदीप कौशिक ने बताया कि श्रुति चौधरी के मार्गदर्शन में दीपावली की वजह से देश का एकीकरण करने वाले राष्ट्र निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती 31 अक्टूबर के बजाय 29 अक्टूबर को ही सारे देश में मनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed