फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the village of Hasan, there will again be a gathering of women at the water source, as the panchayat has renovated the one-and-a-half-century-old well.

Bhiwani News: गांव हसान के पनघट में अब फिर लगेगा महिलाओं का जमघट, पंचायत ने डेढ़ सौ साल पुराने कुएं का कराया जीर्णाद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
In the village of Hasan, there will again be a gathering of women at the water source, as the panchayat has renovated the one-and-a-half-century-old well.
हसान गांव का प्राचीन कुआं। 
तोशाम। सदियों पुराने गांव के इतिहास के गवाह बने कुएं और बावड़ियों को अब ग्राम पंचायतें सहेजने में जुटी हैं। इसी दिशा में ग्राम पंचायत हसान ने सराहनीय कदम उठाया है।
विज्ञापन

गांव में करीब डेढ़ सौ साल पुराने पनघट पर अब फिर से महिलाओं का जमघट लगेगा। इसके लिए मीठे पानी के प्राचीन ऊचला कुएं का जीर्णोद्धार करवाया है। कुएं के चारों तरफ थ्री डी पेंटिंग बनवाई गई हैं। कुएं की दीवारों पर बचपन की मीठी यादों के अलावा जल व पक्षियों के संरक्षण के संदेश लिखे गए हैं।
विज्ञापन

सरपंच विनोद कुमारी ने बताया कि वर्तमान समय में ऐतिहासिक धरोहर वीरान और सुनसान पड़ी हैं। अधिकतर धरोहर अपना अस्तित्व खो चुकी हैं। इस स्थिति में पंचायत ने प्राचीन धरोहरों जैसे कुओं से जुड़ी पुरानी यादों को सहेजने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं की मरम्मत करवाकर दीवारों पर सुंदर पेंटिंग बनवाई गई हैं। चित्रकारी में बचपन की मीठी यादों को दिखाया गया है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुएं तो हमारी प्राचीन धरोहर हैं, इन्हें बचाए रखना जरूरी है। इससे जलसंकट की समस्या भी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed