फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the Super 100 examination, 14 students from across the state scored more than 99 percentile

Bhiwani News: सुपर 100 परीक्षा में प्रदेशभर से 14 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 99 परसेंटाइल से अधिक अंक

Wed, 30 Apr 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
In the Super 100 examination, 14 students from across the state scored more than 99 percentile
भिवानी। सुपर 100 के तहत इस वर्ष 223 विद्यार्थियों ने जेई मेन्स की परीक्षा दी थी। इनमें से 200 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 14 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर प्रदेश के सरकारी स्कूलों का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के 14 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा पास की है। वहीं 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में भिवानी जिले के दो विद्यार्थी शामिल हैं। यह उपलब्धि न केवल शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण और साधन-संवेदनशील पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों की क्षमता और परिश्रम का प्रमाण भी है।
विज्ञापन

सुपर 100 कार्यक्रम विद्यार्थियों को अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रहा है, जो एक आत्मनिर्भर और शिक्षित भारत की ओर मजबूत कदम है। शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित हरियाणा सुपर 100 कार्यक्रम ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। वर्ष 2018 में आरंभ हुआ यह कार्यक्रम 11वीं एवं 12वीं कक्षा के सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को आईआईटी एवं मेडिकल जैसे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी प्रदान करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर 100 परीक्षा में प्रदेशभर से 200 विद्यार्थियों ने जेई मेन्स की परीक्षा पास की है। इस परीक्षा में जिले के दो विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित सुपर 100 कार्यक्रम ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है।
- रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी, सुपर 100 परीक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article