फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the scorching heat, the polling team reached the booths with election material, made necessary arrangements for voting.

Bhiwani News: चिलचिलाती धूप में चुनावी सामग्री को समेटे बूथों पर पहुंची पोलिंग टीम, मतदान के लिए कराई जरूरी व्यवस्था

Fri, 24 May 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 May 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
In the scorching heat, the polling team reached the booths with election material, made necessary arrangements for voting.
भिवानी। चिलचिलाती धूप में शुक्रवार को शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर चुनावी ड्यूटी दे रहे चार कर्मचारियों को चुनावी सामग्री सौंपी गई। इसके बाद टीमों ने शाम तक बूथों पर पहुंचकर मतदान कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं कराईं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने चुनावी सामग्री वितरण के दौरान कहा कि अधिकारी मतदान से एक घंटा पहले प्रत्याशियों के एजेंट की मौजूदगी में मॉक पोल करा समय पर मतदान शुरू कराएंगे। अपने मतदान केंद्र पर पहुंचते ही पीठासीन अधिकारी इसकी सूचना संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी को देंगे और उनको सौंपे गए सभी कार्य चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप करने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर महिला कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए 25 मई को ही सरकारी वाहनों के माध्यम से बूथों पर भेजा जाएगा। महिला कर्मचारियों की पांच किलोमीटर के दायरे में पोलिंग बूथों पर ड्यूटी लगाई गई है। भिवानी विधानसभा क्षेत्र व बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां स्थानीय हरियाणा शिक्षा बोर्ड और तोशाम विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय एवं लोहारू विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां रानी लक्ष्मीबाई राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लोहारू से पोलिंग पार्टियां ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री के साथ अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुई। बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया की हर पल निगरानी की जा रही है और बूथों पर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों एवं मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने कहा कि ड्यूटी मजिस्टे्रट को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान से पहले, मतदान के दौरान तथा मतदान के उपरांत जो डयूटी उन्हें सौंपी गई है, उसका बारीकी से निर्वहन करें। डीसी ने कहा कि सभी ईवीएम मशीनें ठीक कार्य कर रही है, अगर फिर भी कहीं पर ईवीएम मशीन, वीपीपैट, बैल्ट यूनिट खराब होती है तो उसे तुरंत बदला जाएं और उसकी सूचना चुनाव कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में देनी होगी। अधिकारी अपने-अपने बूथों पर ईमानदारी व निष्ठावान होकर ड्यूटी दें।
उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों सहित पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, पीठासीन अधिकारी डायरी, सील, ग्रीन पेपर सील, बैलेट पेपर व स्ट्रीप सील आदि दस्तावेज वितरित किए गए। मतदान की शुरुआत से एक घंटा पहले प्रत्याशियों के बूथ स्तर के एजेंटों की उपस्थिति में संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा मॉक पोल भी करवाया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारी समय-समय पर मतदान संबंधी जानकारी संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध करवाते रहेंगे।

सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, कंट्रोल रूम से रहेगी हर गतिविधि पर नजर

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि मतदान के दिन ईवीएम मशीनों के जमा होने तक पुलिस अधिकारी भी कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहेंगे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने पेट्रोलिंग पार्टी के सदस्यों से कहा कि वे अपने साथ गाड़ी में मोबाइल चार्जर अवश्य रखें और वॉकी-टॉकी आदि पूरा सामान साथ लेकर चले। ऐसी गतिविधियों से बचे जिससे की पुलिस की छवि पर कोई आंच न आए। अगर कोई शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उससे सख्ती के साथ निपटा जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के लिए पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल की टुकड़ियों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed