फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the month of Kartik, the Gita will reach every home, the religious campaign will continue for a month, and there will be morning processions every day

Bhiwani News: कार्तिक मास में घर-घर पहुंचेगी गीता, एक माह तक चलेगा धार्मिक अभियान, प्रतिदिन निकलेगी प्रभात फेरी

Wed, 28 Oct 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 28 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
In the month of Kartik, the Gita will reach every home, the religious campaign will continue for a month, and there will be morning processions every day
भिवानी। श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से कार्तिक मास में एक माह तक चलने वाले धार्मिक एवं आध्यात्मिक अभियान का शुभारंभ मंगलवार को गीता पूजन और हवन के साथ किया गया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ कृष्णा कॉलोनी स्थित परिवार के महासचिव विनोद छाबड़ा के निवास पर हुआ। संस्था के प्रधान नरेश आहुजा और महासचिव विनोद छाबड़ा ने बताया कि पूरे कार्तिक मास में प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी और श्रद्धापूर्वक गीता पाठ किया जाएगा। अभियान के तहत श्रद्धालु गीता का पावन स्वरूप अपने घर ले जाएंगे, जहां 24 घंटे लगातार गीता पाठ और मंत्रोच्चारण होगा। अगले दिन विधि-विधान से गीता का स्वरूप दूसरे श्रद्धालु के घर पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार इससे जुड़ सकें।
विज्ञापन

नरेश आहुजा ने कहा कि गीता मानव जीवन की उलझनों को सुलझाने वाला अनुपम जीवन दर्शन है। वहीं, विनोद छाबड़ा ने कहा कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवन के लिए गीता के उपदेशों को आचरण में उतारना आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य स्वामी ज्ञानानंद महाराज के संकल्प हर-हर गीता, घर-घर गीता, हर घर ज्ञान, हर घर श्रीकृष्ण को साकार करना है। उन्होंने कहा कि गीता के संदेश नई पीढ़ी में नैतिक संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed