{"_id":"6828e4dc22f53891cf09f7af","slug":"in-the-land-of-gita-the-result-in-sanskrit-exam-was-100-everyone-passed-in-agriculture-too-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-134225-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गीता की भूमि पर संस्कृत में सौ प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, कृषि में भी सब पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गीता की भूमि पर संस्कृत में सौ प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, कृषि में भी सब पास
Sun, 18 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 18 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गीता की भूमि हरियाणा में 10वीं की परीक्षा में संस्कृत का परिणाम सौ फीसदी रहा। संस्कृत के अलावा म्यूजिक, कृषि और मीडिया एवं मनोरंजन में भी सभी विद्यार्थी सफल रहे। इन विषयों ने जहां पास प्रतिशतता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं बेसिक गणित के फार्मूलों और अंग्रेजी ने विद्यार्थियों को काफी परेशान किया। इसका असर परीक्षा परिणाम पर भी रहा। इस बार पिछले साल 95.22 फीसदी की तुलना में करीब 3 फीसद कम 92.49 विद्यार्थी पास हुए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा में 10वीं कक्षा के संस्कृत साहित्य व व्याकरण, मीडिया एवं मनोरंजन, म्यूजिक, कृषि विषय का शत प्रतिशत परिणाम रहा है। वहीं दसवीं के विद्यार्थी बेसिक गणित के फार्मूलों और अंग्रेजी भाषा के पेचीदगियों में उलझकर रह गए हैं। बेसिक गणित का परीक्षा परिणाम जहां 86.08 रहा है, वहीं अंग्रेजी विषय का परिणाम 95.48 दर्ज किया गया है। इसके अलावा मुख्य विषयों में हिंदी का 96.28, गणित स्टेंडर्ड का 99.27, विज्ञान का 99.68, सामाजिक विज्ञान का 97.98 फीसदी रहा है। वहीं एच्छिक विषयों की बात करें तो गृह विज्ञान में 99.73, पंजाबी में 98.56, उर्दू में 98.43, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा में 99.22 फीसदी नतीजे रहे हैं। इसी प्रकार कंप्यूटर साइंस में 99.89, ब्यूटी एंड वेलनेस में 99.79 फीसदी नतीजे रहे हैं।
ये हैं दसवीं के पिछले दस सालों के नतीजे
वर्ष- फीसदी परीक्षा परिणाम
2016- 48.88
2017- 50.49
2018- 51.15
2019- 57.39
2020- 64.59
2021- 100
2022- 73.18
2023- 65.43
2024- 95.22
2025- 92.49
दसवीं में ये है विषय वार विद्यार्थियों की स्थिति
विषय- प्रविष्ट- पास- कंपार्टमेंट- अनुत्तीर्ण- पास प्रतिशत
हिंदी- 271499- 261408- 4529- 5562- 96.28
अंग्रेजी- 271499- 259236- 7106- 5157- 95.48
गणित स्टैंडर्ड- 183362- 182015- 450- 897- 99.27
गणित बेसिक.- 88137- 75866- 7317- 4954- 86.08
विज्ञान- 271499- 270641- 152- 706- 99.68
एसएस- 271499- 266016- 1428- 4055- 97.98
गृह विज्ञान- 4149- 4138- 01- 10- 99.73
पंजाबी- 22860- 22531- 41- 288- 98.56
फिजिकल
एंड हेल्थ एजुकेशन- 122080- 121792- 19- 269- 99.76
कंप्यूटर साइंस- 8532- 8523- 01- 08- 99.89
स्टैंडर्ड गणित में दस अंकों के ग्रेस मार्क्स मिलने से एक फीसदी भी फेल नहीं हुए विद्यार्थी
दसवीं के स्टेंडर्ड गणित में बोर्ड द्वारा बाहर से प्रश्न पूछे जाने की वजह से गठित कमेटी की सिफारिश पर प्रत्येक विद्यार्थी को दस अंकों का ग्रेस मार्क्स मिला है। जिसकी वजह से 0.73 फीसदी विद्यार्थी ही अनुत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 99.27 फीसदी परीक्षार्थी पास हो गए हैं। गणित स्टैंडर्ड में 183362 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। जिसमें से 182015 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 450 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 897 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। इसी 12वीं के गणित में भी बोर्ड ने छह अंकों का ग्रेस मार्क्स दिया था। इसके बावजूद भी बारहवीं के गणित का परिणाम खराब रहा था।
विज्ञापन
रेवाड़ी अव्वल तो सोनीपत दसवें पायदान पर रहा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं के नतीजों में रेवाड़ी जिला अव्वल रहा है। जबकि चरखी दादरी दूसरे, महेंद्रगढ़ तीसरा, पानीपत चौथा, जींद पांचवां, झज्जर छठा, कैथल सातवां, रोहतक आठवां, हिसार नौंवा और सोनीपत दसवें स्थान पर रहा है। दस वरीयता वाले जिलों में टॉपर्स विद्यार्थी भी निकले हैं।
रेवाड़ी प्रदेश में रहा अव्वल, फिसड्डी बना नूंह
जिला- प्रविष्ट- पास- कंपार्टमेंट- अनुत्तीर्ण- पास फीसदी
1. रेवाड़ी- 8179- 7921- 178- 80- 96.85
2. चरखी दादरी- 5816- 5588- 159- 69- 96.08
3. महेंद्रगढ़- 7726- 7400- 237- 89- 95.78
4. पानीपत- 14589- 13968- 531- 90- 95.74
5. जींद- 15812- 15032- 631- 149- 95.07
6. झज्जर- 9035- 8561- 374- 100- 94.75
7. कैथल- 13307- 12575- 523- 209- 94.50
8. रोहतक- 9543- 8976- 458- 109- 94.06
9. हिसार- 20867- 19606- 947- 314- 93.96
10. सोनीपत- 15028- 14085- 721- 222- 93.73
11. पंचकूला- 4535- 4249- 258- 28- 93.69
12. फतेहाबाद- 11255- 10533- 535- 187- 93.59
13. यमुनानगर- 11562- 10780- 614- 168- 93.24
14. गुरुग्राम- 14625- 13585- 854- 186- 92.89
15. सिरसा- 13270- 12307- 688- 275- 92.74
16. कुरुक्षेत्र- 8646- 7994- 484- 168- 92.46
17. करनाल- 14007- 12926- 805- 276- 92.28
18. भिवानी- 14471- 13314- 873- 284- 92.00
19. फरीदाबाद- 21161- 19389- 1271- 501- 91.63
20. अंबाला- 9455- 8650- 610- 195- 91.49
21. पलवल- 14748- 13427- 927- 394- 91.04
22. नूंह- 13862- 10244- 1974- 1644- 73.90
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में रही कांटे की टक्कर
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच कांटे की टक्कर रही है। इनके बीच मात्र 0.48 फीसदी का ही अंतर रहा है। पिछले साल 10वीं का 95.22 फीसदी रिजल्ट रहा था, जबकि इस बार 92.49 फीसदी दर्ज किया है। नतीजों में पिछले साल के मुकाबले इस गिरावट के पीछे बोर्ड के पास फार्मूले में बदलाव को माना जा रहा है।