फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the fourth convocation of CBLU, 1276 students including four PhD scholars will be awarded degrees

Bhiwani News: दीक्षांत समारोह में पीएचडी के पांच शोधार्थियों सहित 1,276 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री

Tue, 29 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
In the fourth convocation of CBLU, 1276 students including four PhD scholars will be awarded degrees
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय ​भिवानी में चौथे दीक्षांत समारोह के लिए सजाया गया पंडाल। 
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन एक मई को सुबह 11 बजे गांव प्रेम नगर स्थित विश्वविद्यालय के नए परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में पीएचडी के पांच शोधार्थियों सहित कुल 1,276 पात्र विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा बी. फार्मेसी के 32 विद्यार्थियों और कुल 51 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। विश्वविद्यालय में पहुंचने पर सबसे पहले राज्यपाल दत्तात्रेय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में बी फार्मेसी के 2020-24 बैच के 32 विद्यार्थियों, यूजी इंटीग्रेटेड के 2020-23 बैच के 3 व 2021-24 बैच के 4 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। पीजी के 2021-23 बैच के 697 विद्यार्थियों तथा पीजी 2022-24 बैच के 536 पात्र छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
साउथ एशियन पैरा ओलंपिक की अध्यक्ष डॉ. मलिका नड्डा को मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। पंडाल में बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। मीडिया के लिए अलग से गैलरी बनाई गई है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों सहित मेहमानों के वाहनों के लिए पार्किंग की भी अलग से व्यवस्था की गई है ताकि जाम की कोई स्थिति न बने। दीक्षांत समारोह में अनेक शिक्षाविदों एवं गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
वहीं विश्वविद्यालय में 20 करोड़ की लागत से पीएम उषा योजना के तहत गर्ल्स हॉस्टल निर्माण, स्मार्ट क्लास रूम्स और इक्यूपमेंट का निर्माण किया जाएगा। विश्वविद्यालय को सरकार से इन कार्याें के लिए 20 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।

दीक्षांत समारोह में ये होंगे अतिथि
समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अलावा बतौर अति विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा उद्यमिता विभाग गौरव गौतम, बतौर विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह एवं राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी शिरकत करेंगी। समारोह में उद्बोधन राज्य हायर एजुकेशन काउंसिल के अध्यक्ष प्रो कैलाश चंद्र शर्मा का रहेगा। समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

आज होगा पूर्व छात्र मिलन समारोह
कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने 30 अप्रैल को होने वाले पूर्व छात्र मिलन समारोह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों का सम्मेलन है। इसमें पूर्व वरिष्ठ छात्रों द्वारा अपने कनिष्ठ छात्रों के साथ अनुभव साझा करने और उनका मार्गदर्शन करने का सुअवसर है। परीक्षा नियंत्रक डॉ पवन गुप्ता ने नकल रहित सफल परीक्षा संचालन एवं निर्धारित समय से परीक्षा परिणाम एवं परीक्षाओं का संचालन करने के साथ विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए ऑनलाइन ग्रीवेंस पोर्टल से समाधान की जानकारी दी।

नए शैक्षणिक स्तर में शुरू होंगे स्किल्ड बेस नए कोर्सेज
डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो डीके मदान ने नए शैक्षणिक स्तर में स्किल्ड बेस नए कोर्सेज शुरू करने की विश्वविद्यालय की योजना की जानकारी दी। डायरेक्टर रिसर्च प्रोफेसर मयंक किंगर ने विश्वविद्यालय में रिसर्च एवं अनुसंधान के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों, पेटेंट, पेपर पब्लिश, जर्नल्ज से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. आशा पूनिया, डॉ. उमा कुमारी, पीआरओ प्रभारी ऋषि शर्मा उपस्थित रहे।


एक मई को विश्वविद्यालय में चौथे दीक्षांत समाराेह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दतात्रेय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दीक्षांत समारोह में पीएचडी के पांच विद्यार्थियों सहित कुल 1,276 पात्र विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। - प्रो. दीप्ति धर्माणी, कुलपति, सीबीएलयू, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed