फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the coming time, date plants will also be made available to the farmers: JP Dalal

आने वाले समय में किसानों को खजूर के पौधे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे : जेपी दलाल

Sat, 15 Feb 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
In the coming time, date plants will also be made available to the farmers: JP Dalal
गिगनाऊ के बागवानी उत्कृष्टता केंद्र में रिबन काटकर मेले की शुरूआत करते पूर्व मंत्री जेपी दलाल व
लोहारू। गांव गिगनाऊ के इंडो-इस्राइल तकनीक केंद्र पर शनिवार को दो दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

जेपी दलाल ने कहा कि इंडो-इस्राइल तकनीक पर आधारित यह कृषि का उत्कृष्ट केंद्र न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। किसानों को यहां पर सस्ती दरों पर उत्तम किस्म के पौधे मिल रहे हैं, आने वाले समय में किसानों को खजूर के पौधे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उपनिदेशक डॉ. आत्मप्रकाश बताया कि मेले में कृषि, बागवानी की खेती के लिए आधुनिक तकनीक व उपकरणों के प्रदर्शन के लिए विभिन्न विभागों व कंपनियों की ओर से 100 स्टॉल लगाई गई। सब्जियों की संरक्षित खेती पॉली हाउस एवं ओपन फील्ड में दिखाए गए। किसानों को खजूर की खेती के लिए किसानों को पौध से लेकर बाजार तक की पूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सचिन व डॉ. राजेश ने बताया कि गिगनाऊ केंद्र दक्षिणी हरियाणा के शुष्क क्षेत्र की फसलों मुख्य रूप से खजूर, अमरूद, बेर, स्ट्रॉबेरी की आपूर्ति करेगा और खुले क्षेत्र में सटीक खेती और संरक्षित खेती के साथ सब्जियों के अलावा एवोकैडो आदि की नई फसलों को कवर करेगा। मेले के दौरान उपनिदेशक डॉ. आत्म प्रकाश, डीडीए डॉ. विनोद फौगाट, डीएचओ डॉ. देवीलाल, डीएफओ सिकंदर सांगवान, डॉ. राजेश, सब्जी विज्ञान के रिटायर्ड विभाग अध्यक्ष डॉ. सुरेश अरोड़ा, डॉ. सचिन, डॉ. संजय मेचू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed