फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the boys team, Rajasthan defeated West Bengal by a margin of 20-9

Bhiwani News: लड़कों की टीम में राजस्थान ने वेस्ट बंगाल को 20-9 के अंतर से हराया

Mon, 24 Feb 2025 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Feb 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
In the boys team, Rajasthan defeated West Bengal by a margin of 20-9
गांव कलिंगा स्थित सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मौजूद ​खिलाड़ी, कोच व अन
भिवानी। हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की ओर से गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित करवाई जा रही चार दिवसीय 37वीं जूनियर नेशनल नेटबाल चैंपियनशिप सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान लड़के व लड़कियों की दोनों ही टीमों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र सिंह दहिया ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर बालाजी सीनियर सेकंडरी स्कूल की संचालिका रेणुका शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के संयोजन लक्ष्मण, तकनीकी समिति अध्यक्ष अशोक आनंद, तकनीकी समिति संयोजक विक्रमादित्य पहुंचे तथा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव दहिया ने बताया कि 37वीं जूनियर नेशनल नेटबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन लड़कों के वर्ग में राजस्थान ने वेस्ट बंगाल को 20-9 के अंतर से, दिल्ली ने छत्तीसगढ़ को 24-23 के अंतर से तथा तमिलनाडु ने कर्नाटक को 20-18 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लड़कियों के वर्ग में मध्यप्रदेश ने वेस्ट बंगाल को 14-13 के अंतर से, राजस्थान ने पंजाब को 25-11 के अंतर से हराया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से ही खेले। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि खेल में अपनी हार से हताश होने के बजाय कमियां खोज कर उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed