{"_id":"645549a562e5e35a5e0d868b","slug":"in-support-of-the-wrestlers-the-bharatiya-kisan-union-did-two-hours-of-toll-free-bhiwani-news-c-21-1-125233-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने किया दो घंटे कितलाना टोल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने किया दो घंटे कितलाना टोल फ्री
Fri, 05 May 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 05 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
कितलाना टोल को फ्री कर नारेबाजी करते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य।
भिवानी। पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान राकेश आर्य नीमड़ीवाली की अध्यक्षता में शुक्रवार को किसानों ने दो घंटे पर कितलाना टोल फ्री किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पहलवान बेटियों को न्याय दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि भाकियू बेटियों के साथ है और उनके समर्थन में शनिवार से गांव नीमड़ीवाली के बस स्टैंड के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
भाकियू जिलाध्यक्ष राकेश आर्य नीमड़ीवाली ने कहा कि दिल्ली में न्याय के लिए बैठे पहलवान किसानों के बच्चे हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धरने पर बैठे पहलवानों पर दिल्ली पुलिस ने रात के समय जो हरकत की है, उससे पूरे देश के किसानों व मजदूरों में भारी रोष है। सरकार से मांग करते हुए कहा कि पहलवानों के साथ गलत हरकत करने वाले दिल्ली पुलिस के अधिकारियों, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण से पद से त्यागपत्र लिया जाए। बृजभूषण की सांसद पद से सदस्यता रद्द कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर करतार गिल, राकेश गहलावत, वीरभान गिल, धर्मेंद्र छप्पार, इंद्रजीत सांगवान, आशीष कादमा, योगेंद्र बडराई, महेंद्र उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
भिवानी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेहरू पार्क से बस स्टैंड पर कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने पहलवान बेटियों को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
आप नेता पवन हिंदुस्तानी और दलजीत तालू ने कहा कि खिलाड़ियों के धरने के बाद पुलिस ने भाजपा सांसद बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पहलवान बेटियों के साथ हैं। इस अवसर पर पवन हिंदुस्तानी, दलजीत तालु, राजा चांगिया, करतार सिंह, गीता लाखलान, मंजीत सिंघानिया, डॉ. सुरेंद्र पुनिया, विजय सिंह फौजी, सविता नंदा, सविता बढ़ेसरा मौजूद रहे।