फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ima strike, opd close, civil hospital

निजी अस्पतालों की ओपीडी बंद, सामान्य अस्पताल में चेकअप करवाने पहुंचे करीब दो हजार मरीज

Sat, 12 Dec 2020 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
ima strike, opd close, civil hospital
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। निजी अस्पतालों की हड़ताल की वजह से जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले दोगुनी रही। इस कारण अस्पताल में ड्यूटी दे रही चिकित्सकों, कर्मचारियों, मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को चेकअप के लिए दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। वहीं कर्मचारियों को व्यवस्था बनाए रखने की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसे में सामुदायिक दूरी भी कही नजर नहीं आई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय व राज्य आईएमए के आह्वान पर शुक्रवार को देश भर के एलोपैथी डॉक्टर्स मिक्सओपैथी के विरोध में हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखी। ऐसे में निजी अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद होने के कारण मरीज उपचार लेने के लिए जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई। अस्पताल में पहुंचे मरीजों के बीच सामुदायिक दूरी बनवाए रखने के लिए अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिस कारण मरीज के तीमारदारों व सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस भी हुई।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए अलग से लगाई स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी
कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलग से स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी ओपीडी में लगाई गई है। ओपीडी के मुख्य गेट, पीएमओ कार्यालय की ओर से ओपीडी में जाने वाले गेट पर मास्क प्रयोग, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइज करने के लिए तीन से चार स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति का किया तापमान चेक
जिला सामान्य अस्पताल में आने वाले हर नागरिक का तापमान चेक कर नोट किया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी और आपातकालीन विभाग के बाहर स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। तापमान जांच के दौरान किसी का भी तापमान सामान्य से अधिक मिला तो उसका कोरोना टेस्ट किया गया, ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके।

यह रही ओपीडी
रोग मरीजों की संख्या
आयुर्वेद 40
दंत रोग 48
इमरजेंसी 90
फ्लू कॉर्नर 90
मेडिसन 270
सर्जरी 100
होम्योपैथी 60
महिला रोग 220
शिशु रोग विशेषज्ञ 180
हड्डी रोग 200
नेत्र रोग 110
दोबारा विजिट 600
वैद्यों को एलोपैथ एमएस सर्जन व डेंटिस्ट न बनाए सरकार- पूनिया
भिवानी। आईएमए के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. करन पूनिया की अगुवाई में पदाधिकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री, नीति आयोग, स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर डॉ. करन पूनिया, डॉ. वंदना पूनिया, डॉ. मुकेश पंवार, डॉ. स्वस्ति शर्मा, डॉ. नरेंद्र तनेजा व डॉ. संजय सिंगला ने बताया कि सरकार की आयुर्वेद वैद्यों को तीन वर्ष की ट्रेनिंग करवा कर एमएस सर्जन बनाने की योजना है। सरकार अनुचित तरीके से देश की जनता व ग्रामीणों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। आने वाले समय में देश की सेहत के लिए बहुत ही घातक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed