{"_id":"60d0d5f18ebc3e2d596d3068","slug":"illigation-beating-two-parties-complaint-police-bhiwani-news-rtk614060881","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर बैठे दो भाइयों को शराब ठेकेदार ने लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर बैठे दो भाइयों को शराब ठेकेदार ने लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन
भिवानी। अपने ढाबे पर काम रहे दो भाइयों को गांव के शराब ठेकेदार ने अपने साथियों सहित पहुंचकर लाठी-डंडों से पीटा। घायल अवस्था में उन्हें सामान्य अस्पताल भिवानी में दाखिल करवाया गया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रतेरा निवासी बलजीत ने बताया कि गांव रतेरा में शराब ठेका उसके भाई के पास था। जोकि अब गांव शराब ठेका गांव रोहनात निवासी संदीप, सुरजीत बड़सी व विजेंद्र मुजादपुर के पास है। उसने बताया कि उन्होंने खेत में अपना ढाबा कर रखा है। शनिवार की देर शाम वह खुद और उसका भाई अजीत ढाबे पर काम कर रहे थे। तो संदीप रोहनात, सुरजीत बड़सी व विजेंद्र मुजादपुर अपने साथियों सहित ढाबे पर आए और उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में हम दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजनों द्वारा बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिवानी के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
वहीं पुलिस को दी शिकायत में गांव रतेरा के शराब ठेकेदार सुनील ने बताया कि रतेरा निवासी अजीत व बलजीत पर अपने खेत में बने ढाबे पर अवैध शराब बेचते हैं। जब वे अपने साथियों सहित ढाबे पर पहुंचे तो उनकी गाड़ी को बलजीत व अजीत ने अपने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इसके कारण उनकी गाड़ी पलट गई ओर क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों भाइयों ने अपने साथियों सहित उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में हमलावरों ने उनके मोबाइल व पैसे भी छीन लिए। घायल अवस्था में उन्हें हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा थाने के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।