फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   illigal vine purcheger, two arrested, police case file

दो जगह अवैध रूप से शराब बेचते दो आरोपी काबू

Thu, 13 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
illigal vine purcheger, two arrested, police case file
भिवानी। लॉकडाउन के दौरान शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पाबंदी के बावजूद बिना परमिट के शराब बिक्री करने वाला माफिया भी सक्रिय हो गया है। ऐसे में पुलिस ने भी इनके खिलाफ धरपकड़ अभियान तेज किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो जगहों से दो आरोपियों को शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ काबू किया।
विज्ञापन

सिटी पुलिस की टीम ने खाड़ी मोहल्ला में प्लास्टिक कट्टे के अंदर शराब बिक्री करते हुए एक आरोपी को काबू किया। पुलिस ने प्लास्टिक कट्टे के अंदर से 49 देसी शराब के पव्वे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी की पहचान खाड़ी मोहल्ला वासी दीपक के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन एवं आबकारी कराधान एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं सिटी पुलिस की टीम ने दिनोद रोड पर तेल मील के पास सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टा में शराब बिक्री करते हुए एक आरोपी को काबू किया। पुलिस को बिना परमिट के शराब बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ काबू किया। पुलिस ने आरोपी के पास सफेद रंग के कट्टे में शराब की तीन पेटी बरामद की। प्रत्येक पेटी के अंदर 12 बोतलें थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान ब्रह्मा कॉलोनी वासी दिनेश के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed