फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Illegal toilet and wall removed from the lane following a court order

Bhiwani News: न्यायालय के आदेश पर गली से हटाया अवैध शौचालय और दीवार

Fri, 25 Sep 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 25 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal toilet and wall removed from the lane following a court order
आशा राम गेट नया बाजार क्षेत्र में गली से अवैध निर्मा हटाते नगर परिषद कर्मचारी। संवाद
भिवानी। नगर परिषद की टीम ने न्यायालय के आदेश पर 24 सितंबर को आशाराम गेट नया बाजार क्षेत्र में कार्रवाई कर गली में बनाए गए अवैध शौचालय और दीवार को हटा दिया। टीम ने अवैध निर्माण हटाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर मनीष राठी, पटवारी संदीप, इंजीनियर योगेश सैनी, सफाई दरोगा और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने मौके पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को हटाया। कार्रवाई के बाद गली का रास्ता अतिक्रमण मुक्त हो गया।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर मनीष राठी ने कहा कि शहर में सरकारी या सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की ओर से शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी संदीप ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इसी अभियान के तहत आशाराम गेट के पास गली में बनाए गए अवैध शौचालय और दीवार को हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed