फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Illegal occupation in broad daylight in Shastri Park built on the land of the city council, there was a stir on the complaint

Bhiwani News: नगर परिषद की भूमि पर बने शास्त्री पार्क में दिनदहाड़े अवैध कब्जा, शिकायत पर मचा हड़कंप

Fri, 26 May 2023 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 26 May 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation in broad daylight in Shastri Park built on the land of the city council, there was a stir on the complaint
माल गोदाम रोड के कृष्णा कॉलोनी स्थित शास्त्री पार्क में चल रहा अवैध निर्माण का काम। 
भिवानी। रेलवे रोड कृष्णा कॉलोनी हनुमान मंदिर के समीप शास्त्री पार्क में दिनदहाड़े अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। अवैध कब्जा किए जाने के संबंध में पार्षद प्रतिनिधि ने शिकायत उपायुक्त, नगर परिषद अधिकारियों को दी। कब्जे की शिकायत पर नगर परिषद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद की करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जे का ये कोई नया मामला नहीं है। पहले भी इस तरह के मामले उजागर हो चुके हैं, लेकिन नगर परिषद शिकायतों पर ही जागती है। अब तक कब्जाधारियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह पार्क में घूमने गया तो उसने देखा कि कुछ लोग शास्त्री नगर पार्क में अवैध रूप से कमरा बना रहे हैं। जब उसने उनसे पूछा की पार्क के अंदर किसकी अनुमति से कब्जा किया जा रहा है और किसके आदेश हैं। इस बारे में वहां मौजूद लोग कोई जवाब नहीं दे पाए। इस संबंध में मामले की शिकायत उपायुक्त को दी। वहीं नगर परिषद अधिकारियों को भी पार्क के अंदर अवैध कब्जा कर चल रहे अवैध निर्माण के संबंध में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि रेलवे रोड का पार्क नगर परिषद की मलकियत में है और इस पार्क को नगर परिषद ने ही बनवाया है। लेकिन कुछ लोग पार्क के अंदर अवैध कब्जा कर कमरा निर्माण कर रहे हैं, जिसकी नींव भी भरी जा चुकी है। अनिल का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारियों को लिखित में शिकायत और मौखिक तौर पर अवैध कब्जा के संबंध में शिकायत और वीडियो भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि पहले भी नगर परिषद की बेशकीमती भूमि पर भूमाफिया करोड़ों की भूमि कब्जा चुके हैं। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज हुई हैं।
अनिल ने यह भी आरोप लगाया है कि दिनदहाड़े पार्क की सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा कराने में किसी अधिकारी और बड़ी पहुंच वाले का हाथ भी हो सकता है। इसलिए अवैध कब्जा करने वालों और इस षड्यंत्र में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाए और पार्क से अवैध कब्जा हटवाकर खाली कराया जाए। शुक्रवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया वहीं अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने भवन निरीक्षक को मौके पर भेजा है और इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद ने फिलहाल वहां चल रहा काम भी रुकवा दिया है। इस संबंध में जांच की जा रही है।
-अभय सिंह यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article