फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If you create a ruckus during Faag, you will be in trouble, police will be deployed at the intersections to keep an eye on the gangs of miscreants

Bhiwani News: फाग पर हुड़दंग किया तो खैर नहीं, मनचलों की टोली पर निगरानी के लिए तैनात रहेगी चौराहों पर पुलिस

Thu, 13 Mar 2025 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 13 Mar 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
If you create a ruckus during Faag, you will be in trouble, police will be deployed at the intersections to keep an eye on the gangs of miscreants
शहर के नेहरू पार्क में होली की पूजा करती महिलाएं।
भिवानी। फाग पर हुडदंगबाजी करने वालों की खैर नहीं होगी, क्योंकि मनचलों की टोली पर निगरानी के लिए शहर के हर चौक चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन ने जिलेभर में 39 पुलिस नाके लगाए हैं। पीसीआर और राइडर को भी अपने इलाके की निरंतर गश्त की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

वहीं झगड़ों में घायलों को उपचार के लिए भी जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में स्पेशल वार्ड बनाया है। इसके अलावा सुबह के समय शहर में पेयजल आपूर्ति होगी, इसके अलावा दिन में कोई अतिरिक्त पानी नहीं मिलेगा। वहीं बिजली आपूर्ति को लेकर भी निगम कर्मचारी अलर्ट पर किए गए हैं। शिकायत निवारण केंद्र पर कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

फाग के दिन हुड़दंगबाजी और लड़ाई झगड़ों की संभावनाओं के चलते जिला नागरिक अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाया है। इसमें तीन चिकित्सकों के अलावा तीन विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा यहां पर्याप्त स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है। एक साथ कई घायलों को तत्काल माइनर ओटी तक पहुंचाने के लिए आपातकालीन विभाग के बाहर स्ट्रैचर और व्हीलचेयर भी रखे गए हैं। एंबुलेंस सेवा में भी चालकों की स्पेशल तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाग के दिन रंगों से होली खेलने के प्रति प्रशासन द्वारा प्रेरित किया जा रहा है। पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए भी प्रशासन ने केवल नियमित रूप से सुबह ही पेयजल आपूर्ति का शेड्यूल बनाया है। आम तौर पर लोग फाग पर पानी की अत्यधिक बर्बादी करते हैं। इतना ही नहीं जिला पुलिस प्रशासन ने भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। 39 पुलिस नाके लगाए हैं, इसमें 17 स्थायी और 27 अस्थायी पुलिस नाके शामिल हैं।
परंपरागत तरीके से किया होलिका पूजन, दिनभर जुटी पूजन के लिए भीड़
शहर के अंदर करीब 55 जगहों पर होलिका दहन कार्यक्रम किए गए। वीरवार को दिनभर होलिका पूजन किया गया। महिलाओं ने परिवार की बुजुर्ग महिलाओं के साथ पूजन स्थल पर पहुंचकर होलिका का विधिवत पूजन किया। महिलाओं ने कच्चे सूत्र से होलिका की परिक्रमा की। वहीं बच्चों और परिवार की सलामती की कामना की। महिलाओं ने बताया कि होलिका पूजन के पीछे भक्त प्रह्लाद की प्रचलित कथा है। इसी वजह से हर साल होलिका पूजन के बाद उसका दहन किया जाता है। इस बार भाद्रा काल की वजह से देर रात साढ़े 11 बजे के बाद होलिका दहन किया गया। शहर के खाकी बाबा मंदिर परिसर में शहर की सबसे बड़ी होलिका दहन की गई। इसी तरह बीटीएम चौक, लाइन पार क्षेत्र सहित भारत नगर, विकास नगर क्षेत्र सहित करीब 55 जगहों पर होलिका मंगलाई गई।

फाग को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिला वासियों से भी अपील की है कि होली प्यार प्रेम एवं आपसी सौहार्द का उत्सव है, इसे भाईचारे के साथ सुरक्षित तरीके से मनाए। किसी भी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि या फिर जरूरत पर तुरंत पुलिस से मदद लें।
-नीतीश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article