फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If the level of the road is not taken right, the road will be uprooted

सड़क का लेवल सही नहीं लिया तो उखाड़ी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
If the level of the road is not taken right, the road will be uprooted
कैरू। गांवों में सरकारी राशि का किस तरह दुरुपयोग किया जा रहा है इसका अंदाजा दो महीने पहले बनाई गई देवराला गांव की सड़क देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। सड़क का लेवल सही नहीं लिया तो सड़क हादसों का सबब बन गई। अब ग्रामीणों की शिकायत पर जेसीबी से ब्लॉक उखाड़ डाले। इसके बाद पर्याप्त मात्रा में मेटीरियल लगाकर फिर से ब्लॉक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

गत दो माह पूर्व भिवानी बहल मार्ग स्थित गांव देवराला के वार्ड 16 वासी में कुछ दूरी तक का हिस्सा उबड़-खाबड़ होकर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसको पीडब्ल्यूडी ने ब्लॉक लगाकर औपचारिकता निभाकर अपना पल्ला झाड़ लिया था। लेकिन समस्या पहले से दोगुनी हो गई और ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गई। विभाग द्वारा निर्माण कार्य इतना घटिया तरीके से किया गया कि सड़क पर लगाई गई ब्लॉक 15 दिन के बाद ही उखड़नी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग है कि ब्लॉक की बजाए तारकोल से पक्का किया जाए। सड़क जगह-जगह से उखड़ गई, जिससे उस पर वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। वार्ड 16 वासी मुस्ताक खान, उमेद सिंह, सुरेश यादव, बलबीर, फतेह सिंह, मांगे राम, मनोहर, जयभगवान आदि ने पीडब्ल्यूडी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दो महीने के अंदर ही सड़क इस कदर उखड़ कर टूट गई कि दो पहिया वाहन का चलना तक मुश्किल हो गया है। यह सड़क वार्ड से गुजरती है। सड़क पर सिर्फ उखड़ी हुई ईंट पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बजट की डिमांड भेजी, जल्द कराएंगे ठीक
जेई सुमित सांगवान ने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत के लिए बजट की मांग भेजी हुई है। जो ऐसे कुछ दूरी के हिस्से टूटे हुए हैं ये एक्सएईन स्तर पर करवाए जा रहे हैं। ठेकेदारों ने सड़क बनाते समय लेवल सही नहीं जिसके कारण सड़क उबड़ खाबड़ हो गई। अब पर्याप्त मात्रा में मेटीरियल लगाकर ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed