{"_id":"6862c26f7e5c6a522d0690db","slug":"if-the-country-has-to-be-developed-then-mlas-and-mps-will-have-to-leave-petty-things-behind-dharambir-singh-bhiwani-news-c-21-hsr1007-657433-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को विकसित बनाना है तो एमएलए व एमपी को छोटी बातें छोड़नी होंगी : धर्मबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को विकसित बनाना है तो एमएलए व एमपी को छोटी बातें छोड़नी होंगी : धर्मबीर सिंह
Mon, 30 Jun 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
भिवानी। भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपने विधायकों को सलाह और इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला को नसीहत दी है। अभय चौटाला द्वारा एक दिन का सीएम बनाने के बयान पर धर्मबीर सिंह ने चुटकी लेते हुए अभय को नसीहत दी कि वो लोगों के दिलों में जगह बनाएं। यहां एक दिन के सीएम का तो प्रावधान नहीं, लोगों ने चुना तो वो पांच साल के लिए सीएम बन सकते हैं।
वहीं, भाजपा विधायक रामकुमार गौतम द्वारा विधायकों व सांसदों की न चलने के बयान व बाढड़ा से विधायक उमेद पातुवास के धरने पर कहा कि हमें व्यक्तिगत कामों के लिए नहीं, व्यवस्था बदलने के लिए चुना है। देश को विकसित बनाना है तो विधायकों व सांसदों को छोटी बातें छोड़नी होंगी। वे सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सांसद धर्मबीर ने मोदी सरकार के 11 सालों में देश व प्रदेश में बड़े बदलाव का दावा कर हरियाणा के डीजीपी को देश के सबसे बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में देश व प्रदेश की तस्वीर बदली है। शिक्षा, चिकित्सा व रेल से लेकर किसानों की हालत सुधरी है। वहीं, विपक्ष के आरोपों पर कहा कि विपक्ष को 11 साल में हुआ बदलाव व विकास नजर नहीं आता। विपक्ष देख नहीं पा रहा कि वंदे भारत जैसी ट्रेन हवाई जहाज जैसी है। प्रदेश में बिना काम किए जल्द मोटा पैसा कमाने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है। हरियाणा के डीजीपी जैसा प्रभावशाली, ईमानदार व अनुभवी देश के कोई दूसरा आईपीएस नहीं। वे हर हालात को काबू करने में सक्षम हैं।