फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If the child's tiffin in school will be full of nutrition, the daily routine will be healthy and full of energy.

Bhiwani News: पौष्टिकता से भरपूर होगा स्कूल में बच्चे का टिफिन तो सेहतमंद और स्फूर्ति से भरी रहेगी दिनचर्या

Sun, 07 Apr 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
If the child's tiffin in school will be full of nutrition, the daily routine will be healthy and full of energy.
भिवानी। मौसम में बदलाव से तापमान में अचानक ही उतार-चढ़ाव दर्ज हो रहे हैं, ऐसा मौसम स्कूली बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में स्कूल जाने से लेकर वापस घर लौटने तक तापमान लगातार बदल रहा है। बच्चे को स्कूल में लंच बॉक्स यानी टिफिन के अंदर पौष्टिकता और स्वाद से भरपूर खाद्य सामग्री मिलेगी तो उसे सेहतमंद और दिनचर्या भी स्फूर्तिदायक रहेगी।
विज्ञापन

चिकित्सा विशेषज्ञ बच्चों के खान-पान और रहन सहन में विशेष बदलाव और ध्यान देने पर जोर दे रहे हैं। क्योंकि इस समय तापमान में हो रहे बदलाव से बच्चों की सेहत पर भी दुष्प्रभाव देखे जा रहे हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों के सेहत के साथ ही उनके टिफिन को लेकर भी काफी सतर्क हैं। उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि बच्चों को टिफिन में ऐसा क्या दिया जाए जिससे उनकी सेहत भी अच्छी रहे और वह उसे खाना पसंद भी करें।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चे के स्कूल लंच में ज्यादा प्रयोग न करें, इसमें उसे वही दें जो उसे पसंद है। उसके लंच बॉक्स के साथ एक फल जरूर रखें। स्कूल का टिफिन की तैयारी करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि वह ज्यादा हैवी टिफिन न हो। उसमें गरिष्ठ व्यंजन भी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के लिए ये करें ट्राई



- तरबूज की चटनी शामिल कर सकते हैं। तरबूज की खट्टी-मिट्टी चटनी बच्चों को काफी पसंद भी आएगी। साथ ही यह गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा करने में मदद करेगा। तरबूज में 92 प्रतिशत पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। तरबूज को चटनी बनाने के लिए आप काली मिर्च, नमक और चाट मसाला का इस्तेमाल कर सकती हैं।

- गर्मियों में बच्चों को लू से बचाने के लिए आप पुदीने का पराठा बना सकते हैं। मिंट पराठा बनाने के लिए आप पनीर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पनीर सेहत के लिए काफी अच्छा भी माना जाता हैं। वहीं, बच्चों को पनीर काफी पसंद भी होता हैं। इसके अलावा आप टिफिन में पुदीने की चटनी भी दे सकते हैं।


-आटे का पास्ता हेल्दी और टेस्टी दोनों होता है। इसे बनाने के लिए आप हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। गर्मियों में हरी सब्जियों का सेवन करने से शरीर ठंडा बना रहता है। बच्चों के टिफिन में खीरा जरूर दें। खौरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इससे बच्चों को धूप में चक्कर नहीं आएंगे।

इस तरह बनाएं आकर्षक
- तरबूज, खरबूज, आम, चीकू के स्लाइस को अंगूर के साथ मिलाकर रंगीन अंदाज में दें।
- पराठे में मिक्स आटे का प्रयोग करें, उसमें बारीक कटी हरी सब्जियां मिलाकर बनाएं।
-खीरा और नींबू का स्लाइस, पुदीना के पत्ते, तुलसी के पत्ते स्कूल के पानी की बोतल में डाल सकते हैं।
- मूंग स्प्राउट्स में खीरा, टमाटर और हरी धनिया डालें, नमक मिलाने के बजाय साथ में एक पुड़िया में दें।
- पालक, बथुआ और चुकंदर मिलाकर रंगीन पूरी बनाएं।
- टिफिन में इडली, उत्तपम और पोहा ज्यादा दें। यह पचता आसानी से है। इसमें तेल और भी ज्यादा नहीं होता। सब्जियों का भी प्रयोग कर उसे रंगीन लुक दिया जा सकता है।
- सब्जियों जैसे गाजर, टमाटर के साथ ही पनीर को पतले-पतले स्लाइस में काटकर उसे अच्छी तरह धो लें। फिर उसे ओवन में ग्रिल कर लें। इसे बच्चे काफी पसंद करते हैं।


इसका भी रखें ध्यान
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मी शर्मा का कहना है कि स्कूल से घर आने पर बच्चों को लस्सी, छाछ या फल दें। तुरंत दोपहर का खाना देने की गलती न करें। कम से कम एक या दो घंटे बाद ही दोपहर का खाना दें। वहीं, कोल्ड ड्रिंक और जूस की जगह नींबू पानी, शिकंजी और लस्सी देना फायदेमंद होगा। गर्मियों के मौसम में बच्चों को भुने आलू और चीज न दें। डीप फ्राई फूड का सेवन करने से धूप में चक्कर आने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed