फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If demands are not met by March 3, indefinite strike will start from March 4: Somveer

तीन मार्च तक मांगें नहीं मानी तो चार से अनिश्चितकालीन धरना होगा शुरू : सोमवीर

Thu, 27 Feb 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
If demands are not met by March 3, indefinite strike will start from March 4: Somveer
बैठक में मौजूद सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य। 
भिवानी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन जूई सिविल ब्रांच व भिवानी सिविल ब्रांच की साझा बैठक बड़ चौक स्थित सिंचाई विभाग के यूनियन कार्यालय में वीरवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला सचिव सोमवीर पालुवास ने की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांग व मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और एक्सईन भिवानी व एक्सईन जूई को 3 मार्च तक का अल्टीमेट देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की मांग मुद्दों का निपटारा नहीं किया जाता है, तो 4 मार्च से कर्मचारी सिंचाई भवन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी एक्सईन की होगी।
विज्ञापन

जिला सचिव सोमवीर पालुवास ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों व समस्याओं को लेकर यूनियन की ओर से बार-बार अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन उनकी समस्या के समाधान की तरफ कोई ध्यान ही नहीं है। इसके चलते कर्मचारी वर्ग में भारी रोष बना हुआ है। बैठक में संदीप लोहानी, रिंकू, मोहित, रोशन लाल, अजय मावर, जितेंद्र, प्रदीप सांगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed