फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If caught copying, then the examination will have to be given on the old method

नकल करते पकड़े गए तो पुरानी पद्धति पर देनी होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
If caught copying, then the examination will have to be given on the old method
हरियाणा विद्यालय शिक्षाबोर्ड कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
शिव कुमार
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड उन विद्यार्थियों की परीक्षा पुरानी पद्धति (सब्जेक्टिव प्रश्न) से लेगा जो नकल करते हुए पकड़ जाएंगे या इस आधार पर उनकी परीक्षा रद्द होगी। ऐसे विद्यार्थियों को वैकल्पिक प्रश्नों का विकल्प नहीं मिलेगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 30 मार्च से सीनियर सेकेंडरी और 31 मार्च से सेकेंडरी की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। प्रदेशभर में 1547 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें छह लाख 68 हजार 589 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कोरोना संक्रमण के कारण पढ़ाई बाधित हुई थी। इसलिए बोर्ड ने 30 फीसदी तक पाठ्यक्रम कम किया है। अब 70 फीसदी पाठ्यक्रम से ही 40 अंक के सब्जेक्टिव और 40 अंक के ऑब्जेक्टिव प्रश्न दिए जाएंगे। 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के रहेंगे।
विज्ञापन

372 उड़नदस्ते रोकेंगे नकल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नकल रोकने के लिए 372 उड़नदस्ते नियुक्त किए हैं, जो परीक्षाओं में लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा बोर्ड स्तर पर चेयरमैन फ्लाइंग, सचिव फ्लाइंग, उपाध्यक्ष फ्लाइंग रहेगी तो जिलास्तर पर उपायुक्त उड़नदस्ता, एसडीएम उड़नदस्ता, जिला शिक्षा अधिकारी उड़नदस्ता भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिका पर क्यूआर कोड
किसी अन्य की जगह परीक्षा देते पकड़े जाने वालों के खिलाफ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पहले ही सख्त है। प्रतिरूपण का केस दर्ज होने पर परीक्षार्थी पर एक से तीन साल तक का प्रतिबंध लगाया हुआ है। पुलिस एफआईआर भी दर्ज करवाई जाती है। कोरोना काल से पहले प्रतिरूपण के केसों में काफी इजाफा हुआ था। इसी कारण उत्तरपुस्तिका पर क्यूआर कोड सिस्टम भी लागू किया है। नकल में सहयोग करने वाले परीक्षा केंद्र स्टाफ पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

372 उड़नदस्ते बनाए हैं
नकल पर नकेल के लिए काफी तैयारी की है। 372 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। बोर्ड चेयरमैन, सचिव, वाइस चेयरमैन, उपायुक्त, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी के उड़नदस्ते अलग से रहेंगे। इस बार अगर नकलची पकड़े जाते है या परीक्षा रद्द होती है तो उनके लिए नई व्यवस्था की है। उन्हें दोबारा परीक्षा में सिर्फ सब्जेक्टिव विकल्प ही दिया जाएगा। ऑब्जेक्टिव का प्रावधान नहीं रहेगा।
- प्रो. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed