फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   If a student is absent for three days, the teacher will contact them at home.

Bhiwani News: विद्यार्थी 3 दिन अनुपस्थित रहे तो घर पर संपर्क करेंगे शिक्षक

Tue, 02 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
If a student is absent for three days, the teacher will contact them at home.
भिवानी। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय गंभीर है। निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कई विद्यालयों में दैनिक उपस्थिति कम रहने की स्थिति पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। पत्र में प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के प्रयास करें। लगातार तीन दिन किसी विद्यार्थी की अनुपस्थिति होने पर शिक्षक अभिभावकों से संपर्क करें।
विज्ञापन


इसके अलावा माता-पिता या अभिभावक को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थी की अनुपस्थिति के लिए प्रार्थनापत्र भेजना अनिवार्य होगा। अभिभावकों से प्राप्त जानकारी विद्यालय रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी। साथ ही विद्यालय प्रमुख को भी अनुपस्थिति की जानकारी दी जाए। जो विद्यार्थी लगातार सात दिन अनुपस्थित रहते हैं उनकी सूचना एमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध प्रावधान के अनुसार दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग इसकी साप्ताहिक समीक्षा करेगा। दस दिन से अधिक अनुपस्थित विद्यार्थियों के नाम को ड्रॉपआउट कैटेगरी में अलग रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा विद्यालय में लाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाम कट जाने पर विद्यार्थी को दोबारा मिलेगा प्रवेश

विद्यालय से लंबी गैरहाजिरी के कारण नाम कट जाने की स्थिति में यदि कोई विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र के दौरान दोबारा प्रवेश के लिए आवेदन करता है तो विद्यालय प्रमुख उसे बिना किसी शुल्क के तुरंत प्रवेश दें। किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश देने में अनावश्यक विलंब न किया जाए।


निर्देशों के साथ ही विभाग ने उम्मीद जताई है कि सभी शिक्षक समयबद्ध, गंभीरता और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ पालन सुनिश्चित करेंगे। इससे विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार होगा, सीखने के परिणाम बेहतर होंगे और विद्यालयों की समग्र शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed