{"_id":"62c9bb311e2e6c3ac97c4500","slug":"i-will-start-with-golden-punch-in-commonwealth-games-neetu-ghanghas-bhiwani-news-hsr6362816183","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल: मैरीकॉम को हरा भिवानी की नीतू ने पाया कॉमनवेल्थ का टिकट, बोलीं- गोल्डन पंच के साथ करूंगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: मैरीकॉम को हरा भिवानी की नीतू ने पाया कॉमनवेल्थ का टिकट, बोलीं- गोल्डन पंच के साथ करूंगी शुरुआत
Sun, 10 Jul 2022 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:15 AM IST
सार
मैरीकॉम को हरा कॉमनवेल्थ का टिकट पाने वाली नीतू इंग्लैंड रवाना हो गई हैं। नीतू 45 से 48 किलोभार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
अपने पिता जयभगवान और ताऊ रणबीर सिंह के साथ मुक्केबाज नीतू घनघस।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरीकॉम को हराकर कॉमनवेल्थ का टिकट पाने वाली हरियाणा के भिवानी जिले के धनाना गांव की बेटी नीतू घनघस बुलंद हौसलों के साथ खेलने के लिए इग्लैंड रवाना हुई। रवाना होने से नीतू ने घर पर अपने परिजनों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि दो दिन पहले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी जीत के टिप्स दिए हैं जो काफी काम आएंगे। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत गोल्ड के साथ करना चाहती हूं। इसके बाद एशियन गेम्स और ओलंपिक की तैयारी करूंगी।
विज्ञापन
बता दें कि 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ खेलों की शुरुआत हो रही है। इस बार भिवानी की बेटी मुक्केबाज नीतू घनघस भी देश का मान बढ़ाएगी। नीतू का 45 से 48 किलो भार वर्ग में चयन हुआ है। उन्होंने ट्रायल में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरीकॉम को हराकर कॉमनवेल्थ का टिकट पक्का किया था।
विज्ञापन
इंग्लैंड में अपने मुकाबले से पहले नीतू आयरलैंड में रहकर ट्रेनिंग करेगी। कॉमनवेल्थ के लिए रवाना होने से पहले शनिवार को नीतू अपने पिता जयभगवान व ताऊ रणबीर प्रधान के साथ अपने घर पर थी। पिता जयभगवान ने कहा कि बेटी ने यहां तक के सफर में काफी मेहनत की है।
उसकी मेहनत को देखते हुए लग रहा है कि कॉमनवेल्थ में पदक जरूर आएगा। नीतू के ताऊ रणबीर प्रधान ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि नीतू कॉमनवेल्थ में गोल्ड लाकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेगी।