{"_id":"654fb3155a8c1daa5d0f2146","slug":"husband-hanged-himself-due-to-differences-with-wife-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-8610-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पत्नी के साथ हुई अनबन के चलते पति ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पत्नी के साथ हुई अनबन के चलते पति ने लगाया फंदा
Sat, 11 Nov 2023 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
भिवानी।
गांव सैय रिवाड़ी में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एक युवक ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता था और एक साल के बच्चे का पिता भी था। हादसे की जानकारी मिलते ही गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवा उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव सैय रिवाड़ी निवासी दीपक (25) झज्जर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह घर पर ही था। किसी बात को लेकर दीपक की पत्नी के साथ अनबन हो गई। इसके बाद उसने शुक्रवार रात को घर के अंदर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी का कदम उठा लिया। दीपक को एक साल का एक बेटा है। गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सीताराम ने शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं उसने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
मानसिक परेशान व्यक्ति ने फंदे पर लटक दी जान
भिवानी। शहर के पतराम गेट क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। इसकी सूचना जैन पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में पतराम गेट क्षेत्र वासी कृष्ण ने बताया कि उसका बेटा सुमित (32) मेहनत मजदूरी का काम करता था। पिछले कुछ अर्से से सुमित मानसिक परेशान चल रहा था। इसी वजह से उसने घर के अंदर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के पिता कृष्ण के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।