फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET results declared final chance for biometric verification for 964 candidates missed earlier opportunity

एचटेट परिणाम घोषित: 16.57 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए पास, छूटे 964 परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक का अंतिम मौका

Sat, 22 Aug 2026 12:48 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 22 Aug 2026 12:48 PM IST
सार

परीक्षार्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों और विवादित प्रश्नों पर रुख साफ करते हुए चेयरमैन ने बताया कि जिस प्रश्न में तकनीकी समस्या थी, उसका लाभ सभी संबंधित परीक्षार्थियों को समान रूप से दिया गया है।

विज्ञापन
HTET results declared final chance for biometric verification for 964 candidates missed earlier opportunity
एचटेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) और जन्मतिथि दर्ज करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष तीनों स्तरों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 16.57 फीसदी रहा। परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 1,92,220 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें लेवल-1 (पीआरटी) के 31,402, लेवल-2 (टीजीटी) के 99,896 और लेवल-3 (पीजीटी) के 60,922 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन




छूटे अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक का एक और अवसर
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 10, 11 और 12 तारीख को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का आयोजन किया गया था। बुलाए गए 31,847 अभ्यर्थियों में से 30,883 ने अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करवा ली है, जबकि 964 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि बायोमेट्रिक से वंचित रहे इन 964 अभ्यर्थियों को एक अंतिम मौका दिया जाएगा, जिसकी तिथि जल्द जारी होगी। इस बार यह प्रक्रिया बोर्ड मुख्यालय परिसर भिवानी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादित प्रश्नों पर सभी को मिले समान अंक
परीक्षार्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों और विवादित प्रश्नों पर रुख साफ करते हुए चेयरमैन ने बताया कि जिस प्रश्न में तकनीकी समस्या थी, उसका लाभ सभी संबंधित परीक्षार्थियों को समान रूप से दिया गया है। इसके अलावा प्राप्त अन्य आपत्तियों, ई-मेल व प्रार्थना पत्रों की स्क्रूटनी की जा रही है, जिस पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed