{"_id":"68a9f2bf94e0de41a8026024","slug":"htet-result-may-be-declared-after-august-29-bhiwani-news-c-21-hsr1034-693901-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट का परिणाम 29 अगस्त के बाद हो सकता है घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट का परिणाम 29 अगस्त के बाद हो सकता है घोषित
Sat, 23 Aug 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
डॉ. पवन कुमार
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के तीनों लेवल के परिणाम 29 अगस्त के बाद घोषित कर सकता है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है फिलहाल केवल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच बाकी है। इसके लिए बोर्ड ने 25 और 26 अगस्त को प्रदेश के सभी 22 जिला मुख्यालयों के साथ-साथ भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय पर बायोमीट्रिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के तीनों लेवल की परीक्षाओं में तीन लाख 31 हजार 41 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 40 हजार से अधिक सफल हुए हैं। इस आधार पर तीनों लेवल की परीक्षाओं का औसत परिणाम करीब 13 प्रतिशत रहने की संभावना है, जबकि पिछली बार यह औसत 14.52 प्रतिशत रहा था।
22 जिला मुख्यालयों पर होगा बायोमीट्रिक सत्यापन
बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि एचटेट के सभी चरण पूरे हो चुके हैं। 25 और 26 अगस्त को उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मैसेज और ई-मेल भेजकर बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए सूचना दी गई है। यह प्रक्रिया प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर की जाएगी। इस दौरान 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच होगी। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, पहचान पत्र और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सामान्य वर्ग के परीक्षार्थियों को 150 में से न्यूनतम 60 प्रतिशत यानी 90 अंक हासिल करने होंगे, जबकि अनुसूचित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 55 प्रतिशत यानी 82 अंक अनिवार्य होंगे। इस बार परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही। लेवल-1 में 62 हजार 244, लेवल-2 में एक लाख 68 हजार 278 और लेवल-3 में एक लाख 539 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।