फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HTET: Now OMR sheets will be checked in double shift, work will continue till 10 pm

एचटेट परीक्षा: अब डबल शिफ्ट में जांची जाएंगी ओएमआर सीट, रात दस बजे तक चलेगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
HTET: Now OMR sheets will be checked in double shift, work will continue till 10 pm
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एचटेट बिना किसी अड़चन के हो गई। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन का फोकस तय समय सीमा में एचटेट का रिजल्ट जारी करने पर रहेगा। इसके लिए अब डबल शिफ्ट में एचटेट परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट जांची जाएगी। इसके लिए देर रात दस बजे तक काम चलेगा। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने रिजल्ट जल्द जारी करने के लिए ओएमआर शीट जांचने वाली मशीनों की क्षमता भी डेढ़ गुना तक बढ़ाई है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षार्थी ज्यादा हैं। उन्होंने दावा किया कि फिर भी तय समय में परिणाम जारी होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा अध्यापक पात्रता की विभिन्न विषयों और लेवल की परीक्षाओं में तीन लाख पांच हजार 718 परीक्षार्थी रहे। पिछले साल की एचटेट में एक लाख 87 हजार परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। पिछले साल शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा के 40 दिन बाद एचटेट का परिणाम जारी कर दिया था।
विज्ञापन

इस बार एचटेट की ओएमआर शीट को जांचने के लिए दो शिफ्टों में काम होगा। पहले सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ही ओएमआर शीटों की जांच की जाती थी। इस बार अब ये काम रात दस बजे तक किया जाएगा। वहीं, ओएमआर शीट जांचने वाली मशीनों की क्षमता भी पिछले साल के मुकाबले डेढ़ गुना तक बढ़ाई गई है, ताकि जल्द शीटों की जांच के बाद रिजल्ट तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पात्र भी शामिल हो पाएंगे भर्ती में
हरियाणा सरकार ने शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने वालों से आवेदन भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। बोर्ड की प्लानिंग को देखते हुए अगर जल्द रिजल्ट जारी होता है तो नए पात्र भी शिक्षकों की भर्ती में शामिल हो पाएंगे।

तीन दिन तक उत्तरकुंजी के प्रश्नों पर होंगी आपत्तियां दर्ज
एचटेट के विभिन्न विषयों की उत्तरकुंजी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है। इसमें परीक्षार्थियों द्वारा प्रश्नों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराए जाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इस दौरान एक हजार रुपये प्रति प्रश्न फीस के साथ आवेदन किए जा सकते हैं। आपत्ति दर्ज होने वाले प्रश्नों की जांच शिक्षा बोर्ड के विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इसके बाद आपत्ति अगर सही पाई जाती है तो परीक्षार्थी को जमा कराई फीस भी वापस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed