{"_id":"657c8dad1c4d1526de0914f6","slug":"htet-biometric-verification-will-be-held-on-17th-and-18th-december-bhiwani-news-c-21-hsr1027-279722-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 17 और 18 दिसंबर को होगी एचटेट बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 17 और 18 दिसंबर को होगी एचटेट बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन
Fri, 15 Dec 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हाल ही में आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परीक्षार्थियों की अब बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन कराई जाएगी। इसे लिए अभ्यार्थियों को 17 व 18 दिसंबर की सुबह नौ से शाम पांच बजे तक राज्य के सभी 22 जिलों में यह प्रक्रिया पूरी कराने के लिए केंद्र स्थापित किए गए हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 का आयोजन दो और तीन दिसंबर को हुआ था। इस परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन होनी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए 17 व 18 दिसंबर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के सभी 22 जिलों में यह प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिलों में जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकते है। उन्होंने बताया कि विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित केंद्रों में से किसी भी केंद्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल फोटो युक्त पहचान पत्र एवं मूल प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिलों में जहां वेरिफिकेशन होनी है, उन विद्यालयों की सूची व जिन अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन होनी है, उनकी सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।