{"_id":"caa3d70e83a8852335186b361a4f487a","slug":"houses-on-the-kernel-power-old-woman-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर गिरी बिजली, वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर गिरी बिजली, वृद्धा की मौत
ब्यूरो/भिवानी
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जूई स्थित रोडवेज कर्मचारी के घर पर रविवार को बिजली गिरी। बिजली गिरने से हुए धमाके से सहमी पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। साथ ही मकान में दरारें आ गई और बिजली के उपकरण जल गए।
विज्ञापन
रविवार दोपहर करीब 12 बजे जूई गांव निवासी रोडवेज विभाग के कर्मचारी धर्मबीर सिंह के मकान पर तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। धमाका इतना तेज था कि कई गांवों तक सुनाई दिया। धमाके से सहमी धर्मबीर के पड़ोस के मकान में रहने वाली महिला धनपति (65) की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के बेटे सुरेश, प्रविंद्र, विजयपाल ने बताया कि वे गांव में मिस्त्री का काम करते हैं और उसकी माता घर पर ही थी। बिजली गिरने से हुए धमाके से उसकी माता घबरा गईं और उनकी अचानक मौत हो गई। महिला का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
धर्मबीर सिंह ने बताया कि दोपहर में परिवार के सदस्य घर पर आराम कर रहे थे। हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। अचानक से जोर का धमाका हुआ और घर में बिजली के सामान में आग लग गई। न कुछ सुनाई दिया और न ही कुछ दिखाई दिया।
कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो पता चला की बिजली गिरने से मीटर, टीवी, फ्रिज, कूलर, मीटर जल गए। घर की सारी फिंटिंग जल गई। इनवर्टर बैटरी भी जल गई। धर्मबीर सिंह के मुताबिक जहां छत पर बिजली गिरी वहां सुराख हो गया और वहीं पर रखी पानी की टंकी भी फट गई। मकान की दीवारों में भी दरार आ गई।
ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली, मैकेनिक बचा
दिनोद गेट क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर पर रविवार सुबह बिजली गिरी। बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर के नजदीक बाइक ठीक कर रहे मैकेनिक के उपकरणों में भी आग लग गई। मैकेनिक और दुकान पर आए अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से दो जंपर उड़ गए और करीब घंटेभर बिजली सप्लाई ठप रही।
हादसा रविवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। दिनोद गेट से कृष्णा कालोनी की ओर मुड़ने वाले मार्ग पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है और वहीं राहुल नामक मिस्त्री की दुकान है। अचानक तेज गड़गड़ाहट के बाद ट्रांसफार्मर के नजदीक तारों में चिंगारी उठी और नीचे काम कर रहे मैकेनिक के तसले और उपकरणों में आग लग गई।
दुकानदार राहुल ने बताया कि उसने एक तसले में बाइक के पार्ट्स की सफाई के लिए पेट्रोल और मोबिल आयल डाल रखा था। खंभे के बाद चिंगारी से उसमें आग लग गई। ब्रश और अन्य सामान जल गया। उसने भागकर अपनी जान बचाई।
अर्थिंग ने बचा ली जान, टला बड़ा हादसा
संयोग अच्छा था, वरना रविवार को दिनोद गेट चौक के ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली बड़ी अनहोनी का कारण बन जाती। चंद दिन पहले ही निगम ने अर्थिंग की थी जिससे हादसा टल गया। अर्थिंग न हुई होती तो भारी नुकसान तय था। बिजली का असर सिर्फ ट्रांसफार्मर के दो जंपर पर ही हुआ, इसे कुछ देर में ही कर्मचारियों ने दुरुस्त कर दिया।
बैंक में बजने लगा सायरन
भिवानी। दिनोद गेट पर ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने के बाद कई जगह बिजली की तारों में स्पार्किंग हुई और तार टूट गए। इसी तरह वैश्य स्कूल के पास ओरिएंटल बैंक के तारों में स्पार्किंग के बाद बैंक का सायरन बजने लगा। बंद बैंक का सायरन बजने के बाद दिनोद गेट चौकी पुलिस ने दौड़ लगाई।
किसी अप्रिय घटना की आशंका से दमकल विभाग की गाड़ी को भी बुलाया गया। बाद में बैंक अधिकारियों को सूचित कर बैंक खोला गया। बैंक में सब ठीक मिलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। सायरन बजने, पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी आने से हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ लग गई।