फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   House's lamp extinguished: Late night, not Anuj, but his dead body returned home

घर का बुझा चिराग : देर रात अनुज नहीं उसकी लाश घर लौटी

Mon, 17 Jul 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 17 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
House's lamp extinguished: Late night, not Anuj, but his dead body returned home
भिवानी। शिक्षक राजेश कुमार के इकलौते बेटे अनुज (23) की मोहाली के खरड़ में गोली मारकर हत्या किए जानेे से घर में कोहराम मच गया। अनुज की 10 दिन बाद बीटेक की पढ़ाई पूरी होनी थी और महज दो पेपर देने के बाद वह अपने घर लौटने की तैयारी में था। शायद यह कुदरत को मंजूर नहीं था और घर अनुज नहीं उसकी लाश घर लौटी। घर का चिराग बुझने से सेक्टर 13 और पैतृक गांव चरखी दादरी जिले के दातौली में गम और गुस्से का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

अनुज के चाचा मुकेश ने बताया कि उसका भाई राजेश कुमार जिले के एक सरकारी स्कूल में जेबीटी टीचर है। वर्ष 2007 में उसका भाई भिवानी के सेक्टर 13 में आ गया था। इसके बाद उसका परिवार भी इसी सेक्टर में ही रहने लगा। उसका मकान भी भाई के मकान से थोड़ी दूर ही है। उनका एक भाई दिल्ली में है, जबकि एक भाई चरखी दादरी के दातौली गांव में रहता है। अनुज करीब चार साल पहले बीटेक की पढ़ाई के लिए मोहाली गया था। खरड़ में वह कुछ साथियों के साथ किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन

अनुज की बीटेक की पढ़ाई 27 जुलाई को पूरी हो जानी थी, सिर्फ दो पेपर देने थे। इसके बाद वह अपने घर भिवानी लौटने की तैयारी में था। मुकेश ने बताया कि वर्ष 2018 में अनुज पर भिवानी में भी किसी ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में केस भी दर्ज हुआ था। बाद में पता चला कि हमलावर किसी दूसरे को निशाना बनाना चाहते थे, गलती से उसको चोट मार दी थी। मुकेश ने बताया कि खरड़ में रहते हुए अनुज ने किसी से कोई दुश्मनी या अपनी जान को खतरा होने की आशंका नहीं जताई थी। हत्या क्यों और किसने की अभी कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन भी है, जो फिलहाल एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वारदात की सूचना रविवार देर रात 12 बजे बाद परिजनों को मिली तो पूरा परिवार मोहाली के लिए निकल गया। मोहाली में देर रात शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार रात तक परिवार शव लेकर भिवानी लौट आएगा।
कनाडा जाकर करना चाहता था एमटेक
चाचा मुकेश ने बताया कि अनुज बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कनाडा जाकर एमटेक की पढ़ाई करना चाहता था। वह बीटेक पूरी होने के ही इंतजार में था। उसका सपना विदेश जाने का था। परिवार भी उससे काफी कुछ उम्मीदें रखता था, क्योंकि पढ़ाई में वह होशियार और काफी होनहार था। उसकी मौत के बाद सब सपने चकनाचूर हो गए।

आज होगा अंतिम संस्कार
चाचा मुकेश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक अनुज का शव पहले भिवानी के सेक्टर 13 में घर पर लाया जाएगा। इसके बाद पैतृक गांव दालौती में बेटे का अंतिम संस्कार करेंगे। इस दुखद घटना से पूरा परिवार सदमे में है वहीं, पैतृक गांव में सूचना के बाद भी सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed