फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   House fires, luggage burned

मकान में आग, सामान जलकर राख

Tue, 26 Jan 2016 01:00 AM IST
भिवानी ब्यूराो
भिवानी ब्यूराो Updated Tue, 26 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
House fires, luggage burned

भिवानी। हालुवास गेट पर फेरी लगाने वाले दुकानदार के मकान में आग से लगने से सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा कमरे के दरवाजे, दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई। परिजनों ने पहले आग लगाने के आरोप लगाए मगर बाद में इलेक्ट्रिशियन की जांच के बाद साफ हुआ कि आग शार्ट सर्किट से लगी। कॉलोनी वासियों व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर में सोए दो बच्चे और तीन अन्य बाल-बाल बचे, वरना हादसा गंभीर हो सकता था।

हादसा सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। हालुवास गेट वासी दुकानदार विनोद के मकान में अचानक आग लग गई। आग कपड़ों में होने के कारण तेजी से फैली। विनोद का परिवार घर के अंदर सोया हुआ था। विनोद किसी तरह घर से बाहर निकला और आसपास के लोगों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विनोद गांवों में गाड़ी से फेरी लगाकर फैंसी शूट, पर्दे, बैडशीट आदि सामान बेचता है। यह सारा सामान कमरे में था और आग में यह सामान जलकर राख हो गया। शुरूआत में परिजनों ने आग लगाने के आरोप लगाए। जिसके बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इलेक्ट्रिशियन को बुलाया गया। जिसके बाद स्पष्ट हुआ कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। दुकानदार विनोद ने बताया कि गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचता हूं मगर आग में सारा माल जलकर राख हो गया। करीब दो लाख का माल था। इसके बैड, खिड़कियां भी जल गई। दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed