फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   house damage to lightning strike in Ghuskani village

घुसकानी गांव में बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, अंदर सो रहे थे दो भाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
house damage to lightning strike in Ghuskani village
घुसकानी में बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गांव देवसर में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत से लोग स्तब्ध थे, वहीं बुधवार को गांव घुसकानी में बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्य को कोई चोट नहीं पहुंची। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को बिजली गिरने से मारे गए दो किसानों का पोस्टमार्टम कर शव वारिसों के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को हुई तेज बारिश के दौरान गांव घुसकानी निवासी जयभगवान के बेटे राजेश और राकेश अपनी मकान में सोए हुए थे। दोपहर लगभग एक बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ मकान के एक हिस्से पर बिजली गिर गई। इतना तेज धमाका हुआ कि क्षेत्र में दहशत फैल गई। कमरे में सोए हुए दोनों भाई राकेश और राजेश भी बुरी तरह डर गए। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। धमाका सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घर की फिटिंग जल गई और इन्वर्टर और बैटरी भी खराब हो गए।
विज्ञापन

दहशत में परिवार
बिजली गिरने के बाद से परिवार दहशत में है। राकेश और राजेश के पिता जयभगवान और चाचा राजू का कहना है कि जिस कमरे पर बिजली गिरी, उसी में बच्चे सोए हुए थे। जयभगवान ने कहा कि हम तो भगवान का शुक्र मना रहे हैं कि बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो किसानों का कराया पोस्टमार्टम
गांव देवसर में मंगलवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हुई थी। उनका बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान गांव देवसर के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे वहीं जूईकलां पुलिस थाने की टीम ने मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम कराने व कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की। ज्ञात होगा कि गांव देवसर में पशु चराने के दौरान बिजली गिरने से 38 वर्षीय रवींद्र व 56 वर्षीय रणधीर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed