फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hotel's worker death in road accidnet

होटल पर काम कर घर लौट रहे कारिंदे की वाहन की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hotel's worker death in road accidnet
रामनिवास की फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नई पुलिस लाइन के समीप भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास होटल से काम कर घर लौट रहे कारिंदे को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। हादसे में कारिंदे की मौत हो गई। सड़क हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे का है। हादसे की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। एंबुलेंस से शव को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बिचला बाजार क्षेत्रवासी मुरारीलाल ने बताया कि उसका भतीजा 42 वर्षीय रामनिवास तिगड़ाना मोड़ स्थित लक्की दा ढाबा पर काम करता था। सोमवार देर रात करीब 12 बजे वह होटल से बाइक पर घर लौट रहा था, जब वह जिला कारागार के समीप रेलवे ओवरब्रिज से नीचे उतरा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद फोन पर उन्हें करीब ढाई बजे सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिये रामनिवास के शव को नागरिक अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि रामनिवास के तीन बच्चे हैं, दो लड़के व एक लड़की। बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं रामनिवास परिवार का इकलौता कमाने वाला था। सिविल लाइन पुलिस ने शव का मंगलवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। सिविल लाइन पुलिस थाने के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने मृतक रामनिवास के चाचा मुरारीलाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed