फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Horticulture schemes proving to be a profitable deal for farmers: DC

Bhiwani News: किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही बागवानी योजनाएं - डीसी*

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Horticulture schemes proving to be a profitable deal for farmers: DC
भिवानी। डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि बागवानी विभाग ने किसानों की आय वृद्घि के लिए अनेक अनुदान योजनाएं शुरू की हुई हैं। इनका लाभ उठाकर जिले के किसान अपने खेतों में परंपरागत फसलों के अलावा सब्जियां, फल, फूल की उपज लेकर अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। हरियाणा सरकार का कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों की की आय बढ़ाने के लिए निरन्तर किसान हित की नीतियां लागू कर रहा है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि फसल क्लस्टर विकास प्रोग्राम योजना के अंतर्गत सब्जी उत्पादन पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़, मल्चिंग 6400 रुपये एकड़, टनल पर कवर्ड क्षेत्र के आधार पर 20 हजार से 25 हजार प्रति एकड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बांस स्टैकिंग पर 31 हजार 250 रुपये प्रति एकड़, आयरन स्टैकिंग पर 70 हजार 500 रुपये प्रति एकड़ अनुदान किसानों को दिया जाता है। जहां धान लगता है, वहां किन्नू व अमरूद के नए बाग लगाने पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ तथा अन्य स्थान पर 43 हजार रुपये के हिसाब से सब्सिडी दी जाती है।
विज्ञापन

बेर का बाग लगाने पर 32 हजार 500 रुपये प्रति एकड़ अनुदान
नरवाल ने बताया कि बेर का बाग लगाने पर 32 हजार 500 रुपये प्रति एकड़ 3 साल तक मिलेंगे। इसी प्रकार खजूर पर 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति एकड़, अनार पर 70 हजार रुपये प्रति एकड़, पैक हाऊस पर 1 लाख 65 हजार रुपये प्रति ईकाई, प्याज भंडारण पर 87 हजार 500 रुपये प्रति इकाई व नेट हाउस 370 रुपये प्रति वर्ग मीटर का अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अच्छी कृषि पद्धतियां स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों को मशरूम उत्पादन पर 25 हजार 500 रुपये प्रति 100 ट्रैक, बांस स्टैकिंग पर 53 हजार 125 रुपये प्रति एकड़, आयरन स्टैकिंग पर 1 लाख 19 हजार 850 रुपयेे प्रति एकड़ अनुदान राशि दी जाती है। खेतों में सामुदायिक टैंक बनवाने के लिए सरकार बीस लाख रुपये तक का अनुदान मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में 21 फसलें शामिल
उन्होंने बताया कि बागवानी विभाग द्वारा किसानों के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना व भावांतर भरपाई योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के अंतर्गत 21 फसलें शामिल की गई हैं, जिनमें 14 सब्जियां टमाटर, प्याज, आलू, फूलगोभी, बंदगोभी, गाजर, मटर, मिर्च, शिमला मिर्च, भिंडी, घीया, करेला, बैगन, मूली, 2 मसाला फसलें हल्दी, लहसुन व 5 फलदार फसलें सीट्रस, अमरूद, बेर, आम, लीची हैं। किसान इस बागवानी बीमा योजना का भी लाभ उठाकर कर जोखिम फ्री खेती कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed