फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hope for relief trapped in stagnant lifts

Bhiwani News: ठहरी हुई लिफ्टों में कैद होती राहत की उम्मीद

Tue, 29 Apr 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hope for relief trapped in stagnant lifts
भिवानी के नागरिक अस्पताल में बंद पड़ी लिफ्ट।
भिवानी। नागरिक अस्पताल में चार लिफ्ट होने के बावजूद मरीजों और तीमारदारों को वार्डों तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही हैं, क्योंकि तीन लिफ्टें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इससे खासकर बुजुर्ग मरीजों और हड्डी रोग (ऑर्थो) विभाग में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चार मंजिला अस्पताल भवन में मरीज, स्टाफ और तीमारदारों के लिए लिफ्टों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लिफ्ट सिस्टम के पुराने होने और रखरखाव की कमी के कारण अब ये लिफ्टें लगातार खराब रहती हैं। जानकारी के अनुसार, तीन लिफ्टों को तो अनुपयोगी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा, ओपीडी और आपातकालीन विभाग में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की भी भारी कमी है। मरीजों को व्हीलचेयर न मिलने की स्थिति में तीमारदारों को उन्हें गोद में उठाकर बेड या उपचार कक्ष तक पहुंचाना पड़ रहा है, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट में तकनीकी दिक्कत आई हुई है। इसके लिए विभाग को सूचित कर रखा है। जल्द ही लिफ्टों को ठीक करवा दिया जाएगा। किसी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -डॉ. बलवान, कार्यवाहक प्रभारी नागरिक अस्पताल, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed