{"_id":"672a46088deb01df47091d19","slug":"hooda-is-in-shock-he-used-to-sleep-as-cm-every-day-kiran-bhiwani-news-c-21-hsr1027-498262-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा सदमे में हैं, वो तो रोज सीएम बनकर सोते थे : किरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा सदमे में हैं, वो तो रोज सीएम बनकर सोते थे : किरण
Tue, 05 Nov 2024 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Nov 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनती राज्य सभा सांसद किरण चौधरी।
भिवानी। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार और महीने भर से हुड्डा की चुप्पी पर हंसी के ठहाके लगा कटाक्ष किए हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा सदमे में हैं, वो तो रोज सीएम बनकर सोते थे। अब कांग्रेस खोखली हो चुकी है और बस कांग्रेसियों की ओर से आपस में घूंसे मारने बाकी हैं।
भिवानी में अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए किरण चौधरी ने कहा कि सरकार बन गई है। अब लोगों के कामों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। श्रुति चौधरी सिंचाई मंत्री बनी हैं। अब भिवानी को उसके हक का पानी मिलेगा।
उन्होंने विधानसभा चुनाव में श्रुति चौधरी को जिताने पर लोगों का आभार जताया और कहा कि तोशाम की जनता ने हमें हमेशा प्रेम, प्यार, मान व सम्मान दिया है और बंसीलाल का नाम रोशन किया है। इस दौरान किरण चौधरी ने दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस की चिंतन बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हारे हुए नेता कमेटी बना रहे हैं और वही हारे हुए नेता चिंतन कर रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही किरण चौधरी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सवाल आया तो किरण पहले हंसी। उन्होंने कहा कि हुड्डा को अब भी रात को सीएम की कुर्सी व कोठी दिखाई देती होगी।