फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hooda formed the BJP government in Haryana: Abhay Chautala

हुड्डा ने बनवाई हरियाणा में भाजपा की सरकार : अभय चौटाला

Sun, 31 Aug 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 31 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hooda formed the BJP government in Haryana: Abhay Chautala
कोंट रोड स्थित नंद गार्डन में कार्यक्रम को संबो​धित करते  इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला।
भिवानी। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय चौटाला ने रविवार को भिवानी हलके में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए उन पर भाजपा की हरियाणा में सरकार बनाने का आरोप लगाया और 2009 के स्याही कांड की याद दिलाई। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और 30 दिन की जेल पर मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक की कुर्सी जाने वाले बिल को षड्यंत्र बताया।
विज्ञापन

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की जयंती पर इनेलो इस बार 25 सितंबर को रोहतक में सम्मान दिवस रैली करने जा रही है। इसी को लेकर इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला प्रदेशभर के हलकों का दौरा कर लोगों को रैली में आमंत्रित कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भिवानी हलके की बैठक स्थानीय कोंट रोड स्थित नंद गार्डन में आयोजित की गई। रैली के लिए आमंत्रण देने अभय चौटाला इस अवसर पर पहुंचे। उनके साथ इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता इनेलो भिवानी हलका प्रधान जितेंद्र मिनी गौरीपुर ने की।
विज्ञापन

बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए अभय चौटाला ने हुड्डा पर फिर से हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में बड़ा बदलाव होने वाला है। प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और जनता में जोश है, क्योंकि लोगों के सामने कांग्रेस की असलियत आ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य बनवाए और इस बार भी भाजपा की सरकार हरियाणा में स्थापित कराई। कांग्रेस की पोल अब सबके सामने खुल चुकी है। पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग पर अभय चौटाला ने कटाक्ष किया और कहा कि राज्यसभा के चुनाव भी बैलेट पर हुए थे। तब स्याही किसने बदली और किसने बेइमानी की, यह जनता जानती है। ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए सवालों पर सहमति जताते हुए अभय चौटाला ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का कठपुतली बन चुका है और अपनी विश्वसनीयता खो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 दिन की जेल पर सीएम से पीएम तक की कुर्सी जाने वाले बिल को लेकर अभय चौटाला ने विपक्ष को सत्ता से दूर रखने का षड्यंत्र बताया और दावा किया कि यह कानून कभी नहीं बनेगा। इस अवसर पर इनेलो के जिला अध्यक्ष अशोक ढानीमहू, ओम प्रकाश बड़वा, सुनील लाम्बा, संदीप घनघस भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed