फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   honour killing in Bhiwani's mithatal village

आन के लिए हत्या ः लड़की से फोन कराकर लड़कों बुलवाया घर, फिर पीट-पीटकर मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
honour killing in Bhiwani's mithatal village
आन के लिए हत्या - फोटो : bhiwain
भिवानी। गांव मिताथल में आन के लिए एक युवक की लड़की के परिजनों ने हत्या कर दी। मृतक युवक के पिता की शिकायत पर आरोपी लड़की, उसके पिता सहित परिवार के ही आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। लड़की ने युवक को फोन कर अपने घर बुलाया था, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। युवक ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाने में दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी 45 वर्षीय सतीश कुमार ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उसका बड़ा लड़का आकाश, उससे छोटी बेटी शालू व सबसे छोटा बेटा अक्षय है। उसका बड़ा बेटा आकाश जियो कंपनी में काम करता था। आकाश कभी कभार गांव मिताथल में कंपनी के रिटेलर की दुकान पर भी आता-जाता रहता था। गांव मिताथल में एक लड़की के साथ आकाश का प्रेम प्रसंग हो गया था। उसे पता चला था कि लड़की के बुलाने पर उसका बेटा आकाश गांव मिताथल जाता था। पता चलने के बाद उसने अपने बेटे को लड़की के पास जाने से रोक दिया था। उसके बेटे ने भी जाना बंद कर दिया था। गत 29 जुलाई की सुबह चार बजे गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन का फोन उसके पास आया। जिसने उसके बेटे को भिवानी नागरिक अस्पताल में दाखिल होने की सूचना दी। इसके बाद वह भिवानी नागरिक अस्पताल पहुंचा। उसके बेटे को थोड़ा बहुत होश था। उसके बेटे ने उसे बताया था कि लड़की ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया था। जिसके बाद वह गांव मिताथल पहुंचा तो एक व्यक्ति उसे घर के अंदर ले गया। जहां जाते ही लड़की के परिवार वालों ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। उसके सिर में चोट लगने के बाद आंखों के सामने अंधेरा छा गया और वह बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में ही होश आया। सतीश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 13-14 दिन पहले लड़की के परिजन उसके घर पर आकर धमकी दे गए थे कि उसका बेटा गांव में दिखा तो उसकी लाश उसे मिलेगी। इस प्रकरण के बाद उसने अपने बेटे को समझा दिया था। उसने इस मामले की शिकायत इसलिए नहीं की थी कि शायद उसका बेटे की जान बच जाए। प्रेम प्रसंग के चलते उसके बेटे की लड़की व उसके परिजनों ने हत्या कर दी। गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन ने बताया कि पुलिस ने सतीश कुमार के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी लड़की, उसके पिता, माता सहित आठ लोगो के खिलाफ खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed