फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Honoring 500 youth who have excelled in the fields of education, sports and social concern.

Bhiwani News: शिक्षा, खेल व सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 500 युवाओं का सम्मान

Sat, 30 Nov 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 30 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Honoring 500 youth who have excelled in the fields of education, sports and social concern.
भिवानी। हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की ओर से शनिवार को राजपूत धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह करवाया गया। समारोह में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने शिक्षा, खेल व सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजपूत समाज के 500 युवाओं को प्रशंसा पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर जयसिंह परमार व श्याम सिंह पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक योगेंद्र राणा ने की और मंच संचालन हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह तंवर ने किया।
विज्ञापन


कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रतिभाएं समाज में प्रेरणा का स्रोत होती हैं। ये वे लोग होते हैं, जो अपने ज्ञान, कौशल, मेहनत और समर्पण के बल पर न केवल अपनी पहचान बनाते हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। वे दिखाते हैं कि कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवाओं की सफलता समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करती है, जिससे दूसरे भी प्रगति के रास्ते पर चलने को प्रेरित होते हैं तथा वे सिखाते हैं कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, अगर जुनून और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे राष्ट्र के हित में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित तौर पर समाज के लिए सामाजिक विकास में अहम भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि देश का भविष्य, समाज का भविष्य और प्रतिभा के धनी लोग हमेशा समाज को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाने में अहम योगदान देते हैं। शिक्षा विकास की धूरी है। इसलिए अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें।
हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह तंवर ने बताया कि हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की ओर से यह 24वां प्रतिभा सम्मान समारोह था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाने के साथ समाज के सामने आदर्श के रूप में भी प्रस्तुत करना था, ताकि अन्य युवा भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर आरपी सिंह रिटायर्ड आईएएस, जिला अध्यक्ष सतीश परमार, शशी परमार, ठा. विक्रम सिंह, ठाकुर लाल सिंह, अजीत सिंह, भारत परमार टीएम, नरेश तंवर, मीना परमार, अधिवक्ता चंद्रपाल चौहान, पार्षद संजय, सुरेंद्र तंवर, विरेंद्र तंवर, गोपाल चौहान, कंवरपाल सिंह चांग, ब्रिजपाल बौंद, यशपाल परमार आदि मौजूद रहे।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए कारगर कदम उठा रही सरकार : कृषि मंत्री

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है। सरकार पशुपालन और पराली प्रबंधन में बेहतर सुधार करके किसानों की आय में बढ़ोतरी करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। महाराणा प्रताप समाज के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में नायब सिंह मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। अकबर और महाराणा प्रताप की लड़ाइयां विश्व में लोगों के लिए प्रेरणा की स्रोत हमेशा हमेशा के लिए बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed