{"_id":"66491c138ee034369f0eb460","slug":"home-voting-process-of-disabled-voter-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-117558-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले में 85 वर्ष से अधिक व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता की हुई होम वोटिंग प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले में 85 वर्ष से अधिक व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता की हुई होम वोटिंग प्रक्रिया
Sun, 19 May 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 19 May 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के बुजुर्ग पूर्ण।
भिवानी। लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक वर्ग के मतदान को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को आम मतदान होने से पहले जिला के विशेष मतदाताओं के लिए वोटिंग की व्यवस्था की जा रही है। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। जिला में घर से मतदान करने वाले कुल 298 मतदाता हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी नरेश नरवाल ने 85 प्लस बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के मतदान के लिए शेड्यूल बनाकर चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुरूप निर्देश जारी कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला भिवानी में 298 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता हैं। जिन्होंने फाॅर्म 12 डी भरकर अपने निवास पर ही वोट डालने का विकल्प चुना है। मतदान की प्रक्रिया को गोपनीय रखा जाएगा। इसकी जानकारी सभी उम्मीदवारों को भी दी जाएगी। कोई भी उम्मीदवार स्वयं या अपना चुनाव एजेंट भेजकर इस मतदान प्रक्रिया को दूर से देख सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के लोहारू विधानसभा क्षेत्रों से 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 51 और 19 दिव्यांगजन मतदाता हैं, जिन्होंने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया है। इसी प्रकार से भिवानी विधानसभा क्षेत्रों से 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 59 और 19 दिव्यांगजन मतदाता हैं। तोशाम विधानसभा क्षेत्रों से 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 42 और 8 दिव्यांगजन मतदाता हैं। बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्रों से 85 वर्ष से अधिक आयु के कुल 70 और 30 दिव्यांगजन मतदाता हैं, जिन्होंने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए पोलिंग टीमों का गठन कर दिया गया है। जो इन मतदाताओं के घर पहुंच कर वोट डलवाने का कार्य करेंगी। इन टीमों के साथ पुलिस कर्मचारी भी होंगे। उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी या अधिकारी दूसरे जिलों के वोटर हैं और जिनकी ड्यूटी वर्तमान समय में भिवानी में लगी हुई है, उनको मतदान का अवसर प्रदान करने के लिए फॉर्म 12 भरवाया गया है।
विज्ञापन
- बुजुर्ग पूर्ण व रामकौर ने किया घर से ही मतदान
बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं एडीसी हर्षित कुमार ने बताया कि उसकी टीम द्वारा बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र के 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए पहली बार घर से बैलेट पेपर से वोट डालने की सुविधा यानी होम वोटिंग की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में गांव धनाना के पूर्ण व राम कौर ने भी मतदान किया। मतदान करने की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने टीम को बताया कि निर्वाचन आयोग की इस अनूठी पहल से वह बहुत खुश हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बड़ी आयु होने के कारण हम मतदान केंद्र में नहीं जा सकते थे। लेकिन आयोग की इस पहल से हम अपना मतदान कर सके हैं।