फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hockey match played to make voters aware

Bhiwani News: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए खेला हॉकी मैच

Tue, 17 Sep 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 17 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hockey match played to make voters aware
भीम स्टेडियम में आयोजित हॉकी मैच में विजेता टीम को सम्मानित करते डीसी महावीर कौशिक।
भिवानी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक और दोनों चुनाव पर्यवेक्षक रंजीत कुमार सिंह व सुजल जयंती भाई यमात्रा ने मंगलवार को भीम स्टेडियम में आयोजित हॉकी मैच में भाग लिया। स्वीप के तहत आयोजित हाकी मैच के माध्यम से जिला के सभी मतदाताओं से पांच अक्तूबर को मतदान करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

हॉकी मैच के लिए भिवानी ए व भिवानी बी नाम से टीम में बनाई गई थी। दोनों पर्यवेक्षकों ने ग्राउंड में जाकर मैच का शुभारंभ करवाय। मैच में भिवानी ए टीम को विजेता घोषित किया गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट की। इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों व उपस्थित खेल प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि पांच अक्तूबर को वे न केवल स्वयं मतदान करें बल्कि आसपास के लोगों व परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए हम सबको बढ़ चढ़कर मतदान करना होगा।
विज्ञापन


स्वीट अभियान के नोडल अधिकारी एवं एडीसी हर्षित कुमार ने पर्यवेक्षकों को जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षण संस्थाओं के अलावा अन्य निजी संस्थाओं को भी स्वीप अभियान से जोड़ा गया है ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वीप अभियान को पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वीप अभियान के तहत एक आज युवाओं द्वारा हाकी मैच करवाकर स्वीप प्रतियोगिता की भी शुरुआत की गई है जिसमें युवाओं का काफी रुझान देखने को मिल रहा है। करीब दोनों टीमों ने अच्छा मैच खेल कर वहा मौजूद सल्फी प्वाइंट पर सल्फी ली ओर युवाओं से भी ज्यादा से ज्यादा चुनाव में वोट की अपील की।

उन्होंने कहा कि पोस्टर, स्लोगन, मेहंदी, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन शिक्षण संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान खेल विभाग के कोच नीरज व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed