{"_id":"67e432147719e45391097ce0","slug":"hindi-optional-subject-exam-of-class-12th-cancelled-in-sarvodaya-vma-of-tawadu-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131842-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तावडू के सर्वोदय वमावि में 12वीं कक्षा की हिंदी ऐच्छिक विषय की परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तावडू के सर्वोदय वमावि में 12वीं कक्षा की हिंदी ऐच्छिक विषय की परीक्षा रद्द
Wed, 26 Mar 2025 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 26 Mar 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को 12वीं कक्षा के हिंदी ऐच्छिक विषय की हुई परीक्षा में नकल के चलते तावडू के सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-10 में परीक्षा को रद्द कर दिया गया। प्रदेश में नकल के 37 मामले दर्ज किए गए। वहीं, दूसरे की जगह परीक्षा देते एक को पकड़ा गया।
गोहाना के परीक्षा केंद्र चिड़ाना में नकल की वजह से दो एफआईआर दर्ज कराई गई। परीक्षा में एक केंद्र अधीक्षक, 17 पर्यवेक्षक, एक वाटरमैन व एक सेवादार को भी हटाया गया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र एमएसडी वमावि तावडू-14 से पर्यवेक्षक पूनम और विनोद कुमार को हटा दिया गया है। परीक्षा केंद्र रावमावि छिछड़ाना में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते को एक को पकड़ा गया है।
इसी केंद्र में नियुक्त पर्यवेक्षक ज्योति शर्मा को हटाया गया। परीक्षा केंद्र रावमावि देवसर में नियुक्त पर्यवेक्षक देवी दयाल तथा परीक्षा केंद्र रावमावि फिरोजपुर नमक नूंह-16 से पर्यवेक्षक इश्तियाक अहमद को हटाया गया। परीक्षा केंद्र दून वमावि सोनीपत-10 से पर्यवेक्षक हेमलता व परीक्षा केंद्र शिवालिक पब्लिक वमावि गन्नौर-13 (सोनीपत) से पर्यवेक्षक मनीषा को हटाया गया। परीक्षा केंद्र जनता वमावि गन्नौर-07 के केंद्र अधीक्षक विवेकानंद और रणवीर सिंह को हटाया गया।
विज्ञापन
चिड़ाना परीक्षा केंद्र के बाहर नकल की पर्चियां तैयार करते मिले लोग
बोर्ड सचिव उड़नदस्ते ने अनजान व्यक्ति से प्राप्त सूचना के आधार पर परीक्षा केंद्र रावमावि चिड़ाना पर छापा मारा। केंद्र पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ केंद्र के नजदीक खड़ी गाड़ी से बोहला सोनीपत निवासी लिपिक प्रवीन को धरदबोचा। जांच के दौरान गाड़ी से नकल सामग्रियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उड़नदस्ते ने थाना सदर थाना गोहाना को लिखते हुए एफआईआर दर्ज करवा दी गई। इसी केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक सचिन व हरिओम वाटर मैन को ड्यूटी से हटा दिया।
बोर्ड सचिव ने बताया कि उपमंडल प्रश्नपत्र उड़नदस्ता तावडू ने परीक्षा केंद्र सर्वोदय पर नियुक्त पर्यवेक्षक यशवीर पीजीटी, राधेश्याम पीजीटी, गणेश कुमार टीजीटी, रमन जेबीटी, अंजली टीजीटी, राजेंद्र प्रसाद सीएडंवी, हरि शर्मा जेबीटी, इरशाद पीजीटी और वीरेंद्र सेवादार को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया।