{"_id":"63efab9047131ffbcc07fc7b","slug":"hindi-dead-body-of-woman-found-hanging-in-bhiwani-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजन घर पहुंचे तो देखकर उड़ गए होश, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजन घर पहुंचे तो देखकर उड़ गए होश, एक साल पहले हुई थी शादी
Fri, 17 Feb 2023 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:00 PM IST
सार
सिविल लाइन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा है। मामला पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता राजेश के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरुवार शाम को विवाहिता का शव अपने ससुराल में फंदे पर लटकता मिला। इस संबंध में सूचना पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता राजेश के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जिला जींद में गांव ब्रह्मंवास निवासी नीतू (26) की करीब एक साल पहले भिवानी निवासी रजत के साथ शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार दोनों का दांपत्य जीवन अच्छी तरह से व्यतीत हो रहा था। शादी से युवती का अभी कोई संतान पैदा नहीं हुई थी।
विज्ञापन
गुरुवार शाम को करीब पांच बजे ससुराल पक्ष के परिजन घर से बाहर गए थे। जब परिजन घर पर आए तो कमरे में फंदे पर नीतू के शव को लटकता देख होश उड़ गए। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस व अन्य परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। शुक्रवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन थाना प्रबंधक निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता राजेश के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है।